Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 4, 2024

पानी की हर बूंद अमूल्य, इसे सहेजने की दिशा में कार्य योजना बनाएं-कलेक्टर भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 पानी की हर बूंद अमूल्य, इसे सहेजने की दिशा में कार्य योजना बनाएं-कलेक्टर




भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

      

      मोहला 3 मई 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कार्यशाला में अधिकारियों से कहा कि जनजीवन के लिए पानी की हर एक बूंद अमूल्य है।




 उन्होंने कहा कि जल की हर एक बून्द को सहेजना आवश्यक है। इस दिशा में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाने की जरूरत है। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले में विशेष कार्य योजना बनाते हुए भू जल संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 


         जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भ-जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य योजना निर्धारित किया गया है। इसके तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मल्टीविलेज स्कीम अंतर्गत आने वाले पंचायत एवं जनपद पंचायत से पानी की समस्या वाले ग्राम पंचायतो का नाम दो दिवस के भीतर एकत्रित किया जाएगा। इन पंचायतों में भुईया सॉफ्टवेयर के माध्यम से शासकीय भूमि का  चिन्हांकन किया जाएगा। उक्त पंचायतों में पूर्व से निर्मित तालाब, डबरी, कुआं, बोरवेल पक्के चेक डैम, लूज बोल्डर चेक डैम, अन्य समस्त जल संरक्षण संरचनाओं को निर्धारित मैप पर एवं जी आई एस मैप पर अंकित किया जाएगा। उक्त पंचायत में बोर एवं कुआं के माध्यम से ग्राउंडवाटर लेवल का सर्वे किया जाएगा। उक्त पंचायत में जी आई एस के मदद से फैक्चर जोन चिन्हित किया जाएगा। पूर्व से निर्मित संरचनाओं के गहरीकरण, मरम्मत सुधार की आवश्यकता अनुसार सर्वे एवं आकलन किया जाएगा। चिन्हित शासकीय भूमि एवं फैक्चर जोन को ध्यान में रखकर नवीन संरचना जैसे तालाब, डबरी, कुआं, नाली, मिनी परकोलेशन टैंक शोकपिट, वृक्षारोपण का निर्माण हेतु प्रस्तावित किया जाएगा। उक्त पंचायत में यदि कोई ड्रेनेज लाइन नाला, बड़ा जल स्त्रोत है तो उनके आसपास पक्के चेक डैम, लूज बोल्डर चेक डैम, अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। उक्त पंचायत में ग्राउंडवाटर लेवल कम होने की स्थिति में दोहरी फसल नहीं ली जा सकेगी। निजी भूमि पर डबरी, कुआं एवं अन्य जल संवर्धन कार्य हेतु कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के सहयोग से किसानों को तैयार किया जाएगा। उक्त चिन्हित पंचायत में जल के उपयोग सीमित किए जाने, जल का पुन: उपयोग किए जाने तथा न्यूनतम उपयोग किए जाने हेतु उपाय का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से समस्त घरों में लगाए गए नल टैब कनेक्शन पर टैब लगाया जायेगा। इसका साप्ताहिक निरीक्षण किया जाएगा। जिससे पानी की बचत हो सके। ग्राम पंचायत में जल समिति की बैठक आयोजित कर उक्त विषयों पर व्यापक प्रचार किया जाएगा। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री दिनेश पटेल, परियोजन निदेशक श्री हेमंत ठाकुर सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।


जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad