Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 30, 2024

तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर 100 कुंडीय महायज्ञ आध्यात्मिक उत्थान और लोककल्याण का महापर्व

 तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर 100 कुंडीय महायज्ञ



आध्यात्मिक उत्थान और लोककल्याण का महापर्व


कवर्धा। आगामी 13 जनवरी 2025 से 12 फरवरी 2025 तक तीर्थराज प्रयागराज में अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ, स्वामी करपात्री जी फाउंडेशन एवं वैदिक कायाकल्प संस्थान के तत्वावधान में ऐतिहासिक 100 कुंडीय द्वादश पुरुषचरनात्मक होमआत्मक श्री गायत्री स्मारत महायज्ञ, श्री राजराजेश्वरी महायज्ञ कोटी अर्चन, अष्टादश पुराण पारायण महायज्ञ और चतुर्वेद पारायण महायज्ञ सहित कई दिव्य अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया जाएगा।



इसके साथ ही 14 जनवरी 2025 से 12 फरवरी 2025 तक माघी कथा और श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन होगा। इस महायज्ञ का उद्देश्य कुंडली दोषों से मुक्ति, नकारात्मकता का नाश, शारीरिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक उन्नति और चारित्रिक विकास को प्रोत्साहित करना है।


विशिष्ट स्थान – कोटेश्वर महादेव, प्रयागराज


महायज्ञ का आयोजन कोटेश्वर महादेव, प्रयागराज की पावन भूमि पर होगा। यह वही स्थान है, जहां भगवान श्रीराम ने रावण वध के पश्चात ब्रह्महत्या दोष से मुक्ति के लिए कोटेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना कर पूजन किया था।

यह आयोजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोककल्याण और आध्यात्मिक उत्थान का महापर्व है। ऐसा माना जाता है कि प्रयागराज में किया गया यज्ञ और उसमें दी गई एक आहुति हजारों यज्ञों के समान पुण्य प्रदान करती है।



महायज्ञ में ऑनलाइन सहभागिता का सुनहरा अवसर


इस महायज्ञ में 1.25 करोड़ श्रद्धालुओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इच्छुक श्रद्धालु www.VedicKayakalp.org वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण रूप से निःशुल्क है। प्रत्येक सदस्य को एक पंजीकरण क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर यज्ञ में क्रमवार आहुति दी जाएगी


यज्ञ का उद्देश्य, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान


इस महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक क्रियाकलापों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार, कुंडली दोषों का निवारण, आध्यात्मिक उन्नति, स्वास्थ्य संरक्षण और लोककल्याण को बढ़ावा देना है।

वेदों में यज्ञ को सभी इच्छाओं की पूर्ति का सर्वोत्तम साधन माना गया है। महाकुंभ, जो 144 वर्षों में एक बार आता है, इस अवसर को और अधिक दिव्य और अलौकिक बनाता है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad