Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 12, 2025

रेंज स्तरीय दो दिवसीय सायबर कार्यशाला के पंचम सत्र का आयोजन सम्पन्न

 रेंज स्तरीय दो दिवसीय सायबर कार्यशाला के पंचम सत्र का आयोजन सम्पन्न



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - लगातार बढ़ रहे सायबर अपराध पर रोक लगाने एवं थाना स्तर पर ही सायबर अपराधों के पीड़ितों को त्वरित सहायता मिले इस उद्देश्य से बिलासपुर रेंज के जिलों के  सायबर सेल तथा थानों से चयनित आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को सायबर प्रशिक्षण हेतु पंचम सत्र का दो दिवसीय आयोजन दस - ग्यारह जनवरी को डॉ० संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज , बिलासपुर के निर्देशन व मार्गदर्शन में ‘‘चेतना भवन’’ रक्षित केन्द्र बिलासपुर में किया गया। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत में डॉ० संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने वर्तमान में साइबर अपराध ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी , डिजिटल अरेस्ट , ट्रेडिंग फ्रॉड में होने वाले वित्तीय नुकसान को रोकने गोल्डन आवर के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अपराधों के निराकरण में तकनीकी डेटा के उपयोगिता के विषय में मार्गदर्शन दिये। साथ ही कहा कि इस पांचवे प्रशिक्षण सत्र के पश्चात निश्चित ही रेंज के प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा साइबर ठगी के प्रकरणों में कमी लाकर पीड़ितो को तत्काल राहत पहुंचायी जायेगी। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि साइबर क्राइम के बढ़ता ग्राफ एक चिंतनीय विषय है उसी तरीके से हमें भी टेक्नोसेवी होकर इसे रोकने का हरसंभव प्रयास करना है। प्रशिक्षण सत्र में प्रथम दिवस में बिलासपुर रेंज अंतर्गत साइबर सेल में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को Data Analysis के विभिन्न तकनीक GPRS CDR/IPDR/CDR/TDR के विश्लेषण एवं आने वाली समस्याओं पर विस्तृत जानकारी देते हुये केस स्टडी के माध्यम से उपयोगिता एवं महत्व को समझाते हुये सायबर अपराधियों को ट्रेस करने के लिये गूगल मैपिंग टूल आधारित विश्लेषण करने के तरीके और संदिग्ध को ट्रैक करने की तकनीक तथा विभिन्न प्रकार के तकनीकी टूल के उपयोग , VPN IP एवं VoIP Call को ट्रैक करने तथा डेटा रिकवरी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिवस राजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 67 अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया। प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय दिवस में बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के थानों में कार्यरत प्रधान आरक्षक /आरक्षक स्तर के नामांकित कर्मचारियों को साइबर के बेसिक तकनीक के साथ CDR ,TDR , SDR , IPDR  एवं अन्य तकनीकी डेटा के महत्व व विश्लेषण पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दूसरे दिन 110 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रशिक्षण सत्र का लाभ उठाया। सायबर प्रशिक्षण कार्यशाला में मुंबई से आये साइबर विशेषज्ञ मनोज दुबे और केतन देसाई द्वारा रोचक तरीकों और कहानियों का उपयोग कर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती अर्चना झा , श्रीमती दीपमाला कश्यप जोनल पुलिस अधीक्षक , विशेष शाखा बिलासपुर , अनुज गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू बिलासपुर , श्रीमती रश्मित कौर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बिलासपुर , श्रीमती नुपुर उपाध्याय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा बिलासपुर , अभिनव उपाध्याय उप पुलिस अधीक्षक क्राइम रायगढ़ सहित सायबर अनुभवी चिरंजीव कुमार , श्रीश तिवारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के कुल संख्या 177 अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षण से लाभान्वित हुये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad