Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 28, 2025

50 की उम्र में सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे मनरेगाकर्मी।

 50 की उम्र में सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे मनरेगाकर्मी।



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी ।

रायपुर _ 2025 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अगर आपने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के कीर्तिमान स्थापित करने की खबरें पढ़ी हैं तो आपको उन कीर्तिमान में अहम भूमिका निभाने वाले मनरेगा कर्मचारियों की दर्द भरी दास्तान भी सुननी चाहिए। जो 50 वर्ष की उम्र में अपने  सुरक्षित भविष्य के लिए राजधानी रायपुर के तूता में रैली निकालकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय , उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री  विजय शर्मा के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। 19 वर्षों से सेवा देने के बाद भी इन कर्मचारियों के लिए न तो मानव संसाधन निधि बन पाई और न ही इनको सम्मानजनक नौकरी नसीब हो रही है। सरकारें बनी बिगड़ी किंतु पार्टियों के चुनावी वादे विपक्ष में रहते इनके  हड़ताली मंचों तक ही सीमित रह गए।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय क्षत्रि ने बताया कि 30 वर्ष उच्च शिक्षा प्राप्त की तब जाकर नौकरी मिली। मनरेगा योजना में जितने भी पद है वो किसी न किसी विषय मे दक्ष है। सहायक परियोजना अधिकारी, प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखापाल, ऑपरेटर से लेकर रोजगार सहायक तक के सभी कर्मचारियों को निर्माण कार्यों के तकनीकी पहलुओं की जानकारी के साथ एवं ऑनलाइन कार्यो की दक्षता अनिवार्य है। यह दक्षता हासिल करने मे 30 वर्ष लग जाते है तब जाकर कहीं मनरेगा योजना में नौकरी लगी है। नौकरी के 19 वर्ष मे इन कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण विकास को स्थापित करने और आगे बढ़ाने में अपनी जवानी खपा दी। 

योजना में कार्य करने वाले बहुत से कर्मचारी वर्तमान में  बुढ़ापे की दहलीज पर हैं। जिनकी उम्र  50 के आसपास अथवा इससे भी अधिक की हो गई है।

उम्र के इस पड़ाव में उन्हें अपना भविष्य असुरक्षित नजर आ रहा है। चूंकि इन कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, मृत्यु उपरांत सम्मान भी नहीं मिल पा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad