Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 20, 2020

प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी की जन आक्रोश रैली ... गृहमंत्री निवास का घेराव करने जाते भाजपाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

 




पंंकज शर्मा, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर में जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पुलिस-भाजपाईयों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने गृहमंत्री का घेराव करने जाते भाजपाईयों को सप्रे शाला स्कूल के पास ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू समेत हजारों कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। सप्रे स्कूल को अस्थाई जेल बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को रखा गया है।


30 लाख का जुआं पकड़ाता है, बताते 10 लाख है? दारू भट्टी का विरोध करने पर जेल में डाल देते हैं : श्री मूणत 


इससे पहले राजेश मूणत सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि सट्टा कौन खिलाता है। सुबह व्यक्ति की हत्या हो जाता है। मुझे बोलने में ये संकोच होता है कि प्रशासनिक पद पर रह चुका हूं, हम कभी किसी को थाने छुड़ाने नहीं गए। आज विधायक जाकर थाने में बैठ जाता है।अभी तो ये झांकी है, आगे ट्रेलर है। चरस माफिया कौन है, गांजा माफिया, अफीम माफिया कौन है। कोकीन माफिया कौन है। दारू किसके संरक्षण में बिक रही है। राजधानी में 30 लाख का जुआं पकड़ाता है, बताया 10 लाख जाता है, आखिर बाकी का पैसा जा कहा रहा है? रायपुर के पुलिस के हम विरोधी नहीं है। आपकी करनी के विरोधी है। हम आपको जगाने निकले है। सत्ता कौन चला रहा है। वीआईपी रोड किसे पकड़ने गए थे। मैं सिर्फ आरोप नहीं लगा रहा ये पुलिस के साथ बताते हैं। ये युवा पीढ़ी, छत्तीसगढ़ के भाग्य विधाता की पीढ़ी इसे कोकीन चरस में डुबो रहे है। डेढ़ महीने में कोकीन के सप्लायर को पुलिस पकड़ नहीं पाई, नीग्रो कोकीन बेचकर चला जाता है, पुलिस को पता नहीं चलता। कांग्रेस के एक नेताओं को शर्म नहीं आती, एक नेता महिला को आइटम बोलता है दूसरा रेप की घटना को छोटी कहता है। अभी ये छोटी लड़ाई शुरू की है। जिस थाने में अनियमितता मिलेगी, वहां हमारा कार्यकर्ता थाने पहुंचकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा। इनका धंधा है जमीन खाली कराओ, मकान खाली कराओ. ये लड़ाई अब जनता की लड़ाई हो गई है। दारू भट्टी का विरोध करने पर कार्यकर्ता को जेल में डाल देते हैं।


रायपुर का थाना में पैसा खाना बंन्द करो : श्री बृजमोहन 


पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले कि ये सरकार निर्लज्ज, निकम्मी है। इसे उखाड़ने की लड़ाई लड़नी है। 5 दिन पूजा करके शक्ति अर्जित कर लो, माॅ ये शक्ति दे की अन्यायी राक्षसों को ठीक करना है। मैंने सोचा था कि एक साल सरकार का हनीमून चलेगा, दूसरे साल सरकार कुछ काम करेगी और तीसरे साल हम सड़कों पर उतरेंगे लेकिन डेढ़ साल में ही हम सड़कों पर सरकार का विरोध कर रहे हैं।


छत्तीसगढ़ में अधिकारी से जब हम पूछते हैं कि पहले पैसा नहीं खाते थे तो जवाब देते हैं कि हमे ऊपर पहुंचाना होता है. सभी पैसा खाने का काम करने में जुटे है। रायपुर के थाना में पैसा खाना बन्द करो, रायपुर से पूरे प्रदेश को दिशा दिखाना है। सरकार को चेतावनी देने के लिए ये जन संघर्ष रैली है। जब संघर्ष की पारी आती है तो ज्यादा भाषण की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं को जेल, कोर्ट कचहरी, गोली से नहीं डरने और संघर्ष करने तैयार करने का ये अभ्यास है। इसके बाद रैली की शक्ल में भाजपाई गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव करने निकले। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। रैली को पुलिस ने सप्रे शाला के पास रोककर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad