गुण्डरदेही । विकासखण्ड के अंतिम छोर में बसे गांव भाठागांव आर जहां के युवा वर्ग संजीवनी केयर टीम गठित कर दानदाताओं से सहयोग लेकर कोरोना महामारी से प्रभावित परिवार तक स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने जनहित मे लगातार कार्य कर रहे है।
गुरूवार 13 मई को संजीवनी केयर टीम के द्वारा गांव के कोविड संक्रमित परिजनो को मास्क सेनेटाइजर व सुखा राशन पैकेट वितरण किया गया। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते ग्रामीणजन काफी प्रभावित हुआ है ।
खासकर जिस परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव है उनके परिवार के सदस्य 14 दिन के लिए क्वारेंटाईन किया गया है । ऐेसे में उस परिवार का कोई भी सदस्य अपनी रोजी मजदूरी के लिए घर से बाहर नहीं निकल पाता है । जिससे उस परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो चुकी है ।
ऐसे परिवारों के लिए संजीवनी टीम के सदस्य पूरी सहानुभूति के साथ काम कर रही है। भाठागांव आर के पांच परिवारों को संजीवनी केयर टीम द्वारा उनके सुपोषण का ध्यान रखते हुए सुखा राशन सामग्री वितरण किया गया। ताकि कोई भी कोविड संक्रमित परिवार भुखा पेट ना रहे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.