गुण्डरदेही : गुरुवार शाम को लगभग चार बजे अचानक आए तेज अंधड़ व तूफान से गुण्डरदेही जामगांव आर मुख्य मार्ग मे झोफरा के पास एक बड़ा रिया पेड़ सड़क के बीचो बीच गिर गया है । जिससे आवागमन अवरूध हो गया है । मुख्य मार्ग होने के कारण चार पहिया वाहन चालक अपने वाहन को सड़क किनारे खड़े कर मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे है । वही दो पहिया वाहन चालक बगल से अपनी मोटरसाइकल निकालकर आगे बढ़ रहे । हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो द्वारा सुबह पेड़ को हटाने की बात कही जा रही है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.