Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 22, 2021

25 से 31 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

 25 से 31 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन



देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 22 जुलाई 2021-जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 25 से 31 जुलाई के मध्य विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ‘मेरी पंचायत मेरा अधिकार-जनसेवाएं हमारे द्वारा अभियान’’ अंतर्गत पंचायतों से संबंधित नागरिक घोषणा पत्र को ग्रामसभा में अनुमोदित किया जाना है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने ग्रामसभा का व्यापक प्रचार-प्रचार कराने तथा उसकी जानकारी ग्राम पंचायत के प्रत्येक सरपंच तथा पंचों को देने के लिए जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है।

       ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत व्यक्तियों को भूमि स्वामी हक प्रदान किए जाने हेतु ‘‘स्वामित्व योजना‘‘ प्रारंभ की गई है। ‘‘स्वामित्व‘‘ सर्वे ऑफ इण्डिया के द्वारा ड्रोन के माध्यम से आबादी भूमि का सर्वे कर भूमि स्वामी को अधिकार अभिलेख प्रदान किए जाने की योजना है, जिसके लिए राजस्व विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। योजना का क्रियान्वयन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संयुक्त समन्वय से किया जाएगा। स्वामित्व योजना से ग्रामवासियों को नियमानुसार लाभ होंगे-ग्रामीण सम्पत्तियों का अधिकार अभिलेख निर्माण, प्रत्येक सम्पत्तिधारक को उसके सम्पत्ति का स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। सम्पत्तियों पर बैंक से ऋण लेना आसान होगा, सम्पत्तियों के पारिवारिक विभाजन, सम्पत्ति हस्तांतरण की प्रक्रिया सुगम तथा पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद में कमी होगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों को सम्पत्ति शुल्क के रूप में पंचायत को स्थानीय आय का साधन प्राप्त होगा, पंचायत स्तर पर ग्राम विकास की योजना बनाने में सुविधा होगी, शासकीय एवं सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा एवं रख-रखाव आसान होगा तथा सम्पत्ति के नामांतरण एवं बंटवारा का प्रत्यक्ष अधिकार ग्राम पंचायतों को मिलेगा। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्राम सभा सम्पन्न होने के उपरांत संकलित प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में 05 अगस्त तक कार्यालय कलेक्टर (पंचायत) जिला बेमेतरा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad