मोटर सायकल चोर गिरोह पर रामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की दो मोटर सायकल और एक स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
» पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं आरोपी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है इसी कम में आज दिनांक 27.07.2021 को रामपुर पुलिस को दो पृथकपृथक मुखबीरो से सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल बेचने की फिराक में दो व्यक्ति क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, मुखवीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री कीर्तन राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री योगेश साहू द्वारा तत्काल घेराबंदी कर त्वरीत कार्यवाहीहेतु निर्देशित किया गया, थाना प्रभारी कोतवली श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी रामपुर उप निरी. मयंक मिश्रा के नेतृत्व में दो पृथक – पृथक टीम गठित कर रिस्दी चौक तथा घंटाघर के पास घेराबंदी करने पर आदतन आरोपी (1) संजय दास महंत उर्फ आटो केसरिया उम्र18 वर्ष सा0 कांशीनगर चुडी मोहल्ला चौकी रामपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के कब्जे से 1.एक हीरो होण्डा प्लेजर स्कुटी लाल काले रंग की कमांक सीजी 12 ए सी 1305 कीमती30000/- रू0 तथा 2. एक कत्थे रंग की होण्डा शाइन मोटर सायकल कमांक सीजी 12 ए क्यु8236 कीमती 40000/- रू0 बरामद किया गया और आरोपी के विरूद्ध इस्तगासा. क्र.20/2021 धारा - 41(1-4)/379 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। इसी प्रकार आदतन आरोपी (2) अनिल दास पिता केवल दास महंत उम्र 26 सा0 एरीकेशन कालोनी चौकी रामपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के कब्जे से एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट कीपैशन प्रो मोटर सायकल जिसका चेचिस नंबर03F21204730 तथा इंजन नंबर 03F21M02142 है कीमती 30000/- रू0 बरामद किया गया और आरोपी के विरूद्ध इस्तगासा. क्र. :-21/2021 धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। उक्तदोनो आरोपीयों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी रामपुर, प्रआर 144 रंजन देवांगन,प्रआर 254 राम संजीवन वर्मा, आर.गुनाराम सिन्हा, आर. सुशील यादव, आर. प्रदीप राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।भविष्य मे भी रामपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियो पर प्रभावीका र्यवाही जारी रहेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.