महासमुंद 27 जुलाई 2021/ सन् 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी जातियों के अधिकांश मतदाताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर मतदान करने से दो तिहाई से अधिक बहुमत से विजय हो कर सत्तारुढ़ हुई ! परंतु ढाई वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी की सरकार के द्वारा निगम मंडलों में नियुक्ति पर अन्य पिछड़ा वर्ग के बहुसंख्याक वर्ग के जातियों एवं आज अजजा /अजा वर्ग के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की गई है ! इसके बावजूद घोर उपेक्षा के बावजूद अन्य पिछड़ा वर्ग के बहुसंख्यक वर्ग के जाति के नेताओं के द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को निहित स्वार्थवश धन्यवाद ज्ञापित किया जाना । जाति समाज के स्वाभिमान के खिलाफ है ! निगम मंडलों में नियुक्ति पर राज्य के बहुसंख्यक अजजा/ अजा वर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की और भी घोर उपेक्षा की गई है l इसके ठीक विपरीत कांग्रेस पार्टी प्रति निष्ठावान नहीं रहे और अपराधिक छवि के व्यक्तियों को निगमों एवं मंडलों में पदाधिकारी नियुक्त किया है । जिला महासमुंद के बहुसंख्यक अजजा/ अजा वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बहुसंख्यक जाति के कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ताओं को निगमों एवं मंडलों के पदाधिकारी नियुक्त नहीं किया गया इसके ठीक विपरीत एक जाति विशेष के कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ताओं को निगम मंडलों में नियुक्त किया गया है । जिससे अन्य वर्ग में कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त हो रहा है । जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भुगतना होगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.