Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 26, 2021

आयोग, निगम,मंडल,बोर्ड में नवनियुक्त सामाजिक पदाधिकारियों का प्रदेश साहू समाज ने किया सम्मान



पिथौरा 26 जुलाई 2021/ शासन द्वारा आयोग/निगम/ मंडल/ बोर्ड में मनोनीत /नवनियुक्त साहू समाज के अध्यक्ष /उपाध्यक्ष /सदस्यगणों का गरिमामयी सम्मान समारोह भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन थे। अध्यक्षता अर्जुन हिरवानी (अध्यक्ष छ.प्र.प्रदेश साहू संघ) एवं विशिष्ट अतिथि मोतीलाल साहू (कार्य.अध्यक्ष अ.भा.तै.महासभा), श्रीमती ममता साहू (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अ.भा.तै.महासभा), थानेश्वर साहू (पूर्व अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश साहू संघ) एवं डॉ. बिहारी लाल साहू (वरिष्ठ साहित्यकार) थे। 

         कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा मंदिर में पूजा आरती और कार्यक्रम स्थल में राज्य गीत अरपा पैरी के धार से हुई। तदुपरांत सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने गरिमामयी सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत  विपिन साहू (अध्यक्ष दुग्ध संघ छ. ग.शासन), संदीप साहू (अध्यक्ष- तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन), श्रीमती चित्रलेखा साहू (उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल),पुरुषोत्तम साहू (सदस्य गौ सेवा आयोग ), श्रीमती तुलसी साहू (सदस्य राज्य महिला आयोग), झुमुकलाल साहू ( सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड), अजय साहू ( सदस्य छ.ग.राज्य गृह निर्माण मंडल), श्रीमती अंबालिका साहू( सदस्य श्रम कल्याण मंडल) मुकेश साहू (सदस्य रायपुर विकास प्राधिकरण), विजय साहू ( सदस्य क्रेडा ),डेरहा राम साहू (सदस्य कृषक कल्याण परिषद) जगदीश दीपक साहू(सदस्य कृषक कल्याण परिषद), अश्वनी साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग) का सम्मान स्मृति चिह्न भेंट करके किया । 

            साहित्यकार मनीराम साहू "मितान," की कृति "महाप्रसाद" और जगदीश "हीरा" साहू की वीडियो सीडी- "कर्म चालीसा" का विमोचन भी किया गया। साहित्य प्रकोष्ठ के साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की  यह सम्मान समारोह महिला प्रकोष्ठ छ.प्र. साहू संघ,साहित्य कला व रचनात्मक प्रकोष्ठ छ.प्र. साहू संघ, किसान प्रकोष्ठ छ.प्र. साहू संघ व चिकित्सा प्रकोष्ठ छ.प्र. साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। 

           अपने उद्बोधन में गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आप सभी मनोनीत अध्यक्ष और सदस्यगणों को कुछ करके दिखाना है और साहू समाज का आदर्श प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत करना है। पूरी निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाना है। कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि समाज की एकजुटता का ही परिणाम है शासन ने हमें इतनी महत्त्वपूर्ण जिम्म्मेदारी सौंपी है। उन्होनें  मनोनीत अध्यक्ष/सदस्यों को जिम्मेदारियों पर खरा उतरने के लिए शुभकानायें दी। सभा को मोतीलाल साहू,विपिन साहू,डॉ बिहारीलाल साहू, शांतनु साहू संदीप साहू ने भी संबोधित किया।     

         कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ छ.प्र.साहू संघ के संयोजक श्रीमती यामिनी साहू ,सीमा संतोष साहू,अर्चना साहू श्रीमती चंद्रिका साहू फलेश्वरी साहू, प्रतिमा साहूऔर उनके पदाधिकारी



साहित्य कला व रचनात्मक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक- धनराज साहू,पदाधिकारी- अजय अमृतांशु, रामकुमार साहू, मनीराम साहू, गयाप्रसाद रत्नपुरिहा, जगदीश साहू, प्रमोद साहू रंगोली आर्टिस्ट , द्रोपती सरसिज ,पुष्पा गजपाल , पायल साहू अभिनेत्री ,दीपक साहू कोरियोग्राफर , जनक राम साहू रतनपुर,माखन साहू ,रामकुमार मयारू ,नारायण साहू ,डोलामणी साहू "जिला संयोजक",केतन साहू ,श्रवण साहू ,रोशन साहू,तुका राम साहू,प्रदीप कुँवर दादा,वीरेंद्र साहू ,खेमराज साहू ,खिबी राम साहू ,दुष्यंत साहू

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  लक्ष्मण कुमार साहू, मिंजून साहू ,चंद्रहास साहू ,परीक्षित साव,केशव साव,डुलीकेशन साहू 

चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नीलकंठ साहू ,डॉ धीरेंद्र साव,डॉ के के साहू ,डॉ देवेंद्र साहू व प्रदेश भर से सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे व उनका

 भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन नमित साहू ने और आभार प्रदर्शन लक्ष्मण साहू संयोजक किसान प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ ने किया।

                        


           

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad