Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 27, 2021

सफलता की कहानी समूह की महिलाओं के लिए सेंट्रिंग सामान बना आय का जरिया

 



महासमुन्द 27 जुलाई 2021/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ अंतर्गत विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत किसड़ी के जय माॅ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा सेंट्रिंग सामान से आजीविका संबंधित गतिविधि का कार्य कर रही है।
जय माॅ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा इण्डियन ओवरसीज बैंक से एक लाख का बैंक लिंकेज के माध्यम से सेंट्रिंग का सामान खरीदकर स्थानीय स्तर पर आवास निर्माण कार्य में लगाकर अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं। साथ ही आस-पास के गांवों में भी सेंट्रिंग सामान को किराया देकर आमदनी प्राप्त कर रहे हैं, जिसके कारण उनके आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इस कार्य से वे बहुत खुश है।
आज समूह की महिलाओं के पास आमदनी के कई जरिये हैं। जिससे वे नियमित रूप से ऋण की राशि भुगतान कर रही है। कभी चन्द रुपए के लिए कड़ी धूप या बरसते पानी में रोजी रोटी कमाकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाली यह महिलायें आज सच्ची लगन और ईमानदारी से हजार रुपए हर दिन कमा कर क्षेत्र के लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है। आत्म विश्वास से लबरेज ये महिला समूह आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से सशक्त हो गई है।
सेंट्रिंग सामान से उन्हें स्थानीय स्तर पर घर से ही काम मिल जाने के कारण समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को समय-समय पर आजीविका संबंधित कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा दी जाती है।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad