Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 22, 2021

नुवापडा़ {उड़ीसा} प्रथम नगर आगमन पर तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष श्री संदीप साहू जी का नगर वासियों ने किए जोर शोर से स्वागत



सुमीत राज साहू रिपोर्टर

*21अगस्त, शनिवार/नुआपाडा़/ओडिशा* 

*जिला साहू संघ नुआपाड़ा (उड़ीसा) का शपथ ग्रहण समारोह साहू समाज भवन खरियार रोड में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी जी* *उपस्थित हुए।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू जी, सम्मानित अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष* *तुलसीदास साव, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मण साहू, जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष दयाराम साहू, जिला गरियाबंद अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महासमुंद जिला अध्यक्ष धरमदास साहू  शामिल हुए*। *अध्यक्षता जनपद पंचायत नुआपाड़ा अध्यक्ष श्रीमती तारेश्वरी साहू ने की*।

*अतिथियों का स्वागत सर्वप्रथम जोक नदी पुल से आतिशबाजी और स्वागतम के नारों से किया गया। तत्पश्चात बाइक रैली की अगुवाई में समस्त अतिथि सभा स्थल को पहुंचे। वहां भक्त माता कर्मा के मंदिर में पूजन पश्चात अर्जुन हिरवानी जी एवं संदीप* *साहू जी द्वारा सामाजिक भवन का लोकार्पण नारियल तोड़कर किया गया। अतिथियों के स्वागत के* *बाद जिला साहू संघ नुआपाड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवधर साहू उपाध्यक्ष देवकुमार साहू, श्रीमती राजेश्वरी साहू व अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ*। *नुआपाड़ा जिला के समाज को सहयोग करने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया*।


*सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना काल में साहू समाज ने लोगों के सहायतार्थ अनेक रचनात्मक कार्य किए उसी प्रकार जिला साहू संघ नुआपाड़ा भी समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करें। तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि तेलघानी बोर्ड के द्वारा तेलगानी परंपरा का* *पुनर्जीवन और शुद्ध तेल के द्वारा सबको स्वास्थ्य लाभ होगा साथ ही रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्होंने जिला साहू संघ नुआपाड़ा के समस्त नवनिर्वाचित* *पदाधिकारियों को बधाई दिए। सभा को जनपद अध्यक्ष श्रीमती तारेश्वरी साहू, धमतरी जिला अध्यक्ष दयाराम साहू, गरियाबंद जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महासमुंद जिला धरमदास साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजक यामिनी साहू ने भी संबोधित किया*।

*उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ  युवा प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत  साहू जी,भुलऊराम साहू, सारंगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल साहू, प्रदेश युवा* *कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र साहू, प्रदेश महामंत्री पवन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू, रायपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष यूगल किशोर साहू* *महासमुंद युवा अध्यक्ष आनंद साहू, मानिक साहू, दिग्विजय साहू, भूपेंद्र साहू, बालेस साहू, लोचन साहू, महेश साहू, दिलीप साहू, सुनीता साहू, भास्कर साहू, भाविक सार्वा, रवि फरोधिया*, *पवन साहू, रामेश्वर साहू, ओंकार साहू, राहुल साहू सहित अनेक सामाजिक गण उपस्थित हुए*।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad