Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 17, 2021

छत्तीसगढ़ पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 के विस्तृत समेकित मेरिट सूची (मेरिट / प्रावीण्यता के आधार पर) जारी की है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का लिखित परीक्षा दिनांक 15 , 16, 17 एवं 18 मार्च 2021 को आयोजित किया गया तथा साक्षात्कार दिनांक 02/09/2021 से 17/09/2021 तक आयोजित किया गया। साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित 732 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुये , इस प्रकार कुल 730 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस बार 26 साल के नीरनिधी नंदेहा ने टॉप किया है , उन्होंने 988 अंकों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा की इस परीक्षा में बाजी मारी है। लोक सेवा आयोग ने 242 पदों के लिये परीक्षा ली थी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 700 से अधिक कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जल्द ही इनकी रैंक और आरक्षण के नियमों के आधार पर पोस्ट अलॉटमेंट की लिस्ट भी जारी कर दी जायेगी।इस बार टॉप टेन मेरिट लिस्ट में सात लड़कियां शामिल हैं। टॉपर नीरनिधी के अलावा सृष्टी चंद्राकर , सोनल डैविड , गगन शर्मा , रुचि शार्दुल , वर्षा बंसल , हर्ष लता शर्मा , अश्री मिश्रा , आकाश शुक्ला , मधुलिका डिक्सेना ने टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। बताते चलें इस 2019 की मुख्य परीक्षा 15 , 16 , 17 और 18 मार्च को ली गई थी। इसके बाद 732 लोगों को साक्षात्कार के लिये चुना गया था। दो सितंबर से 17 सितंबर तक लिये गये साक्षात्कार के बाद परिणाम जारी किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad