मिशन 2023 के तहत छत्तीसगढ़ युकां का प्रदेश भर में विधानसभा युवा संकल्प शिविर , बालोद जिले में 23 को
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रत्येक विधानसभा में आगामी 2023 विधानसभा चुनावों हेतु युवाओं में जोश भरने , विधानसभा स्तरीय युवा संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी के तहत प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी जी , युकां प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा जी , सह प्रभारी एकता ठाकुर जी की उपस्थिति में बालोद जिले के 2 विधानसभा में होगा युवा संकल्प शिविर का आयोजन ।
जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में होने वाले इन शिविर आयोजन में पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश के संगठन मुख्या युवाओं में जोश भरने के साथ ही बूथ मैनेजमेंट एवम 10 यूथ प्रत्येक बूथ की तैयारी का आग़ाज़ करेंगे ।
विनीत :
परितोष हंसपाल
प्रभारी महासचिव
बालोद जिला युवा कांग्रेस
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.