प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भाजपा अ.ज.जा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया
दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम एवं भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व पटल पर भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया।
इसी परिपेक्ष में चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र महला, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे, नगर पंचायत चिकलाकसा की अध्यक्षा श्रीमती भीखी मसीया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम तौसीन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत भाई पटेल ने वृहद वृक्षारोपण करते हुए 71 पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गण विमला जैन ,कुंती देवांगन ,संगीता साहू, सुनीता गुप्ता, शांति बाई रावटे ,लीला डडसेना,ताराचंद पाथोड़े, तिहारू राम आर्य, घना राम साहू , युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, रेवा खरान्शु, पंकज साहू आदि उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.