बिलासपुर। सरकंडा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लूटपाट में शामिल सात आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जैकी कुमार जोकि ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है उसने 19 सितंबर को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चिल्हाटी मोड़ के पास कुछ युवकों ने उसे रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं गाली देते हुए खुद को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया और ₹5000 की मांग की, सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ने इस मामले की संपूर्ण जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक झा को दी। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा सरकंडा पुलिस को एक विशेष टीम बनाकर इस पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई जिसने महज दो ही दिन में इस पर कार्यवाही करते हुए 7 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस मौका निवास निवासी रामप्रसाद ध्रुव तक पहुंची इसके बाद सारी गुथी सुलझते गयी, इसके बाद खमतराई निवासी दीपक ध्रुव सरकंडा निवासी पुरुषोत्तम सिंह देवनंदन नगर निवासी अमित सिंह और एक बालक को हिरासत में लिया गया। बालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी जनक दीवान और भीम कुमार कुमार ने मोबाइल ऐप द्वारा एक लिंक निकाला और नकली अथवा फर्जी क्राइम ब्रांच की आईडी बनाई। पकड़े गए आरोपी रात का फायदा उठा कर के पूर्व में नकली आईडी दिखा करके आने जाने वाले ट्रकों से लूटपाट और पैसे की मांग किया करते थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.