Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 21, 2021

सिम्स के कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर किया काम काली पट्टी लगाकर कर 7 दिन तक करेंगे काम मांग पूरी नही हुई तो करेंगे हड़ताल

 सिम्स के कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने  काली पट्टी लगाकर किया काम 


काली पट्टी लगाकर कर 7 दिन तक करेंगे काम

मांग पूरी नही हुई तो  करेंगे हड़ताल



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट



रतनपुर- विदित हो कि सिम्स में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए समय-समय पर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांग को पूर्ण कराने हेतु ध्यानाकर्षण कराने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 7 वर्षो से सभी सक्षम अधिकारियों से अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया गया था जिस पर सभी के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा था जो कर्मचारी के हित में निर्णय दिलाने में अंक्षम रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा सिम्स के कर्मचारियों की मांग पर कोई विचार नही किए जाने से लगातार 23 अगस्त से सिम्स के कर्मचारी हड़ताल पर है जिसका खामयाजा जिले में इलाज कराने आये मरीजो को भुगतना पड़ रहा है सिम्स प्रशासन की अब इस लपरवाही से ये  हड़ताल व्यापक रूप लेते हुवे सभी स्वास्थ्य केंद्रों तक जा पहुँचा है । जिले के  सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संध के आवाहन पर सिम्स के कर्मचारियों के समर्थन में  अब 7 दिनों तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारी काली पट्टी लगाकर ड्यूटी करते हुवे शासन का ध्यानाकर्षण  करने का फैसला लिया है। और अगर आगे इस पर कोई जल्द फैसल नही लिया गया तो 7 दिन बाद  पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारि को हरताल में जाने की सहमति बनाई गई है । जिसे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के समस्त कर्मचारियों का भी अब समर्थन मिलता नजर आया साथ ही  रतनपुर के कर्मचारियों ने लंबवत होकर अब सिम्स के कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सामूहिक रूप से हड़ताल में जाने हेतु समर्थन प्रस्तुत किया है। इस विरोध में शेख नोवशद अहमद ,राजेश जयसवाल,गोविंद प्रधान,दीपेश साहू,ममता आगरे, दौलत राम पटेल,सूर्यकान्त रजक,शेल मरावी ,सुधा मिश्रा, गौरव कुमार कोशले,हेमंत लश्कर ,सुनीता सिंह,दीप्ति तिर्की,नेहा वॉल्टर, योगिया ध्रुव, संजय यादव,सनत जयसवाल,शिव कुमार नगारची,सिद्दी कोटरे, रत्ना साहू,माधवी कश्यप,आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad