Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 18, 2021

*निर्माण व विकास में श्रमवीरों का महत्तवपूर्ण योगदान-ऋषि कुमार शर्मा* *नगर पालिका में बिराजे भगवान विश्वकर्मा, नपाध्यक्ष ने की पूजा अर्चना*

 *निर्माण व विकास में श्रमवीरों का महत्तवपूर्ण योगदान-ऋषि कुमार शर्मा*

*नगर पालिका में बिराजे भगवान विश्वकर्मा, नपाध्यक्ष ने की पूजा अर्चना*


कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर शहरवासियों बधाई और शुभकामनाएं दी। नगर पालिका परिषद कवर्धा में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाई। कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया व नगर पालिका कवर्धा के जल शाखा,वाहन शाखा और विघुत शाखा में भी औजारों का पूजा-अर्चना किया।


नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने विश्वकर्मा जयंती की पर नगर पालिका के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कवर्धा शहर के विकास में श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें निर्माण में श्रम का महत्व बताता है। यह दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और शहर के निर्माण के लिए संकल्पित हों। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी गई है। भगवान विश्वकर्मा ने श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है।

*सृजन के देवता है भगवान विश्वकर्मा*

शास्त्रों में भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना गया है। भगवान विश्वकर्मा ने कृष्ण की द्बारिकापुरी, पुष्पक विमान, इंद्र का वज्र, शिव का त्रिशूल, पांडवों की इन्द्रपस्थ नगरी का निर्माण किया था। इसलिये निर्माण और सृजन से जुड़े लोग श्रद्धाभाव से भगवान विश्वकर्मा को आराध्य मानकर पूजन-अर्चना करते हैं। नगर पालिका कार्यालय के साथ-साथ शहर में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad