पिकरीपार के युवाओ ने राम मंदिर निर्माण के सूत्रधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रोपे गए पौधे
गुण्डरदेही । ग्राम पिकरीपार के युवाओ ने शुक्रवार को मोदी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया आज के दिन को यादगार बनाने के लिए राम मंदिर निर्माण के सूत्रधार विश्व के प्रख्यात राजनेता 21वी सदी के हिन्दू हृदय सम्राट जननायक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 71 वे जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर उनका जन्मदिन मनाया इस अवसर पर ग्राम पटेल हिंछा राम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया व अन्य लोगो को भी मोदी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण करने प्रेरित किया हेमलाल साहू ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के सूत्रधार नरेंद्र मोदी सदैव स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगलकामना के साथ श्री राम की असीम कृपा आप पर बनी रहे । आज देश मोदी के हाथ मे सुरक्षित है । युवा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबो के लिए पक्का मकान बनवाया शौचालय का निर्माण किया गरीब महिलाओ के सम्मान मे निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए योजना बनाते हैं कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मोदी ने मुफ्त में वैक्सीनेशन का फैसला लिया ताकि गरीब लोगों को भी यह वैक्सीन लग सके उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने पूरी सृष्टि की रचना की ठीक उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व पटल पर प्रगति और उन्नति की ओर ले जा रहे हैं आज भारत का नाम पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जाता है । वृक्षरोपण में चूड़ामणि गणेश्वर आशीष ललेश कुमार गैन्द राम परदेशी राम रविकांत शेखर हेमंत कुमार हरिशंकर गोपाल ओमप्रकाश देव गजपाल दयाराम नरोत्तम साहू धर्मेंद्र उमेश दीपक अश्वनी तोषन लाल आदि शामिल थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.