बिलासपुर| जिला सेनानी नगर सेना को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विसर्जन स्थल पचरी घाट, सरकंडा पुल,जूना बिलासपुर के पास विसर्जन स्थल पर और छठ घाट पुरव में वोट समेत गोताखोर व स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सिम्स के डीन स्वास्थ्य अधिकारी को आपातकालीन से निपटने के लिए एंबुलेंस ,सिटी कोतवाली ,पुलिस ने निरीक्षण कक्ष, सरकंडा पुल के पास विसर्जन स्थल पर और छठ घाट तोरवा में स्टाफ ड्यूटी में तैनात करने के लिए निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सिम्स और जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर सहित चिकित्सक दल और जीवन रक्षक दवाइयों की विशेष व्यवस्था रखने को कहा गया है। नगर निगम आयुक्त द्वारा विसर्जन स्थल में प्रकाश की व्यवस्था कुर्सी पंडाल व्यवस्था और माइक व्यवस्था पुलिसकर्मी मेडिकल आपातकालीन स्टाफ के बैठने की व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर से सुधीर तिवारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.