खैरागढ़:-विश्वकर्मा जयंती पर जगह जगह हुए आयोजन, विधिविधान से की गई पूजा अर्चना
खैरागढ़। शहर सहित इलाके में विभिन्न जगहों पर बड़े हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा जंयती मनाई गई। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अपनी-अपनी दुकानों, मशीनों एवं औजारो की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान ईतवारी बाजार स्थित रावणभाठा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। जगह जगह हुए आयोजन में विभिन्न कामों में मेहनतकश कामगार शामिल हुए। दिनभर चले पूजा पाठ के बाद शाम को गाजे बाजे एवं आतिश बाजी के साथ विसर्जन यात्रा शहर का भ्रमण किया। इस अवसर पर दीपक देवांगन, विनोद टंडन, रिंकूयादव, निखिल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.