Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 14, 2021

राष्ट्रीय अनु.सू.जनजाति आयोग पूर्व अध्यक्ष साय का भाजपाईयों ने की भव्य स्वागत।

 राष्ट्रीय अनु.सू.जनजाति आयोग पूर्व अध्यक्ष साय का भाजपाईयों ने की भव्य स्वागत। 

12 वार्डों में 9 भाजपा पार्षद निर्वाचित पर साय सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे की पीठ थपथपाई। 


 प्रदेश मे रोजगार के जितने दावे हैं मनरेगा योजना केन्द्र की राशि से संचालितः साय। 


दल्लीराजहरा :- 13 अक्टूबर  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय का सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के निवास स्थान में पहुंचने पर भाजपाईयों ने  भव्य स्वागत किया। स्वागत पश्चात क्षेत्र की राजनैतिक स्तर पर भाजपा प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा किये साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय नेता नंद कुमार साय ने नगर पंचायत चिखलाकसा कांग्रेस के मंत्री का गढ़ होने के पश्चात भी सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे के नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं की मेहनत से 12 वार्डों में से 9 वार्ड में भाजपा के पार्षद निर्वाचित हुए व चिखलाकसा नगर पंचायत में  अध्यक्ष व उपाध्यक्ष आपसी सामंजस्य से निर्विरोध स्थापित करवाने के लिए सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे की पीठ थपथपाई साथ ही श्री साय ने केन्द्र की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के घर घर पहुंचाने की बात भी कार्यकर्ताओं से कही राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश सरकार की गौठान गौधन समेत तमाम योजनाएं सियासी नौटंकियों की भेट चढ़कर दम तोड़ चुकी है उन्होने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की केन्द्र सरकार के कामों को अपना बताने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोजगार के जितने दावे किये थे वह मनरेगा योजना केन्द्र शासन की राशि से संचालित हो रही है। 

सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे सहित समस्त प्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय आयोग अध्यक्ष नंद कुमार साय के समक्ष प्रदेश के आम चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विक्रम ध्रुवे (सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद), भीखी मसिया (अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा), अब्दुल इब्राहिम खान (उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा), आवेश ऊके, दिलेश्वर मुंडा(जिला महामंत्री अनु.जनजाति मोर्चा, बालोद),  वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  भरत भाई पटेल, विजय डड़सेना, घना राम साहू, राजू रावटे, पार्षदगण ताराचंद पाथोड़े, तिहारू राम आर्य, विमला जैन, कुंती देवांगन, लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता, संगीता साहू, नीतू रावटे, भाजयुमो डौंडी महामंत्री बृज मनी यादव, उपाध्यक्ष  आशीष गुप्ता, नंदू पटेल, सिमेश उर्वशा, राजू साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad