Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 1, 2021

भागवत कथा का गीता सार, तुलसी वर्षा के साथ हुआ समापन


बालोद उत्तम साहू :नगर के आमापारा कालोनी में श्रीमद् भागवत कथा के विराम दिवस को गीता सार, तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा स्नान, पूर्णाहुति हुई। पंडित अजय चतुर्वेदी की दिव्य प्रवचन तथा देवकुमार साहू एवं वाद्य कलाकार साथियों की भक्तिरस से परिपूर्ण गीत से श्रोता गण झूम उठे। महराज जी ने कथाओं के माध्यम से मोक्ष प्राप्ति, सच्ची शांति, राम रूपी धन प्राप्ति के बारे में विस्तार से बातें बताई। 

नारद मोह कथा बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की घमंड का बुरा परिणाम होता है। "धनबल जन बल बुद्धि अपारा, सदाचार बिन सब बेकारा" की व्याख्या किए।हम सब अपने जीवन में भक्ति कैसे लाएं, भगवान का हम कैसे भक्त बन सकते है। इसे बताते हुए कहा  कि भगवान श्रीराम ने रामचरितमानस में और भगवान श्री कृष्ण जी ने भगवत गीता में सहज कर्म  की ओर हमें अग्रसर होने का संदेश दिया है। जिसे हमें अपने जीवन में उतारने हैं। माता पिता गुरु की सेवा व उनकी भक्ति, उनके सम्मान के साथ ही अपने सनातन धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करते हुए जीवन में अपने व्यवहारिक कर्मों को निभाने चाहिए।

 प्रतिदिन रात्रि के समय हमारे द्वारा किए गए दिन भर के कार्यों का चिंतन मनन करते हुए हमारे द्वारा किए गए गलत कार्यों का पश्चाताप करें और उसे दोबारा ना करने का निर्णय करें। प्रतिदिन सुबह शुभ कर्मों का संकल्प लेकर अपनी दिनचर्या प्रारंभ करें तो यह हमारा स्वयं का आंतरिक आत्मशुद्धि होगा।


 सनातन धर्म में हर शुभ कार्य में दीप जलाना, दीप की पूजा करना, दीपक को साक्षी बनाना, एक तरह से अग्नि को भी महत्व देने का परिचायक है, अग्नि जो कि साक्षात परमात्मा का रूप है, पंच तत्वों में अग्नि सबसे अधिक प्रचंड और प्रत्यक्ष है, उन्हीं को साक्षी मानकर हमारे सारे संस्कार  संपन्न किए जाते हैं, तो दीपज्योति एक तरफ जो कि मंगल कारक तो हैँ साथ ही वह भगवत सन्नीद्धि का माध्यम भी है। लेकिन हिंदू धर्म वाले कुछ लोग भटक कर किसी पंथ के कहे अनुसार दीप जलाना भी छोड़ रहे हैं। 

वेद पुराणों सहित रामायण गीता महाभारत आदि प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में जो विभिन्न देवी देवता पूजनीय है, उसे छोड़कर कुछ भटके हुए हिंदू लोग किसी बाबा व्यक्ति का पूजन करने लगे हैं। वे बाबा या व्यक्ति, महापुरुष भले हो सकते हैं लेकिन भगवान नहीं हो सकते। "परहित सरिस धर्म नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहीं अधमाई" की व्याख्या करते हुए बताया कि किसी प्राणी को तकलीफ देने के समान कोई और अधर्म नहीं है, तथा किसी प्राणी का हित करना ही धर्म है।

 परायणकर्ता पं. अभिषेक कार्यक्रम में परीक्षित स्वरूप अशोक, अंबिका कश्यप कथा रसपान किए। इस अवसर पर चमेली साहू पार्षद वार्ड 14, हेम बाई वर्मा, पुष्पा भेड़िया, चमन लता यादव, तारा भेड़िया, ममता यदु, सुनंदा देशमुख, लक्ष्मी चपरिया, जागेश्वरी देशमुख, टुनेश्वरी यदु, संध्या वर्मा, खिलेश्वरी धन्नू सार्वा, पुष्पा बेनी राम साहू, जानकी बलराम साहू, चम्पेश्वर यदु, पुरुषोत्तम देशमुख, दामोदर शर्मा, मधुसूदन देशमुख, यू एस ठाकुर, जय प्रकाश शर्मा, रमेश शर्मा, राकेश भेड़िया, सेवक राम विश्वकर्मा, अजय भेड़िया, सतीश यादव, अभिषेक शर्मा, अंगद सुधाकर, कृष्णा देशमुख, भंडारी, मरकाम, ललित हरदेल उद् घोषक, हरीश यादव, अमित दुबे, 

मोहित साहू, धनेश साहू, प्रज्ञा मानस मंडली, समीर रावटे, देशांत, गोल्डी, नान्हू, शुभम, हिमांशु, निखिल, दीपक हरदेल, किरण हरदेल, पदमनी साहू पार्षद,  ज्योति, सरोज, रेखा वर्मा, शोभा दुबे, पवन साहू, रणसोर चंदेल, विनोद गोस्वामी, कृपा साहू, राजेश घोड़सवार, नोबेल कांत देशमुख, पूर्णिमा देशमुख, प्रमोद शर्मा, नंद कुमार यादव, अभिषेक शर्मा,रिपुदमन साहू,  शिव कुमार द्विवेदी सहित वार्ड 14 एवं बालोद शहर के साथ साथ आसपास गांवों के धर्म प्रेमी श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूर्णाहुति पश्चात महाभंडारा हुई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad