Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 1, 2021

बेलगहना सेवा सहकारी समिति द्वारा धान खरीदी का हुआ शुभारंभ धान खरीदी केंद्र पहुचे जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष...शुक्ला

 बेलगहना सेवा सहकारी समिति द्वारा धान खरीदी का हुआ शुभारंभ धान खरीदी केंद्र पहुचे जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष...शुक्ला



बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

बेलगहना......1 दिसंबर बुधवार को धान खरीदी का हुआ शुभारंभ सेवा सहकारी समिति बेलगहना के द्वारा आज धान खरीदी का उद्घाटन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। टोकन के लिए लोगों को भटकना पड़ता था जिसके लिए समुचित व्यवस्था बनाई गई है अलग-अलग दिन गांव को बांट दिया गया है जिसमें 5 गांव एक दिन टोकन कटवा पाएंगे,अगला 5 गांव दूसरे दिन टोकन कटवा पाएंगे, ऐसी व्यवस्था से लोगों को टोकन के लिए रतजगा करने की समस्या से निजात मिला है। सेवा सहकारी समिति बेलगहना के प्रबंधक लतीफ खान द्वारा बताया गया कि इस बार बार दाने की कमी को देखते हुए सरकार ने किसानों के धान में 25% बारदाना किसानों से लेने का निर्णय लिया है वहीं 75% बारदाना की पूर्ति हमारी सरकार करेगी। वही किसानों के सामने अब 25% बारदाने के लिए व्यापारियों से महंगे दामों में बारदाने की व्यवस्था करनी पड़ेगी जिसका असर उनके बजट पर जरूर पड़ेगा।

चर्चा के दौरान जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार किसानों के एक एक दाना धान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए किसान मुझसे संपर्क कर सकते हैं मैं उनकी पूरी सहायता करूंगा।

वहीं जनपद सदस्य प्रभात पाण्डेय ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि वो बारदाना की पूर्ण व्यवस्था करे। उद्घाटन कार्यक्रम में सहकारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भानु, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला,जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय, कृषक जनपद सदस्य शिव जायसवाल, मनोज बाजपेयी, लतीफ खान, केशव श्रीवास, कपिल जायसवाल, विजय कोल रामचंद गंधर्व एवं बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad