Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 12, 2022

सौ दिवसीय भाषाई एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम के लिए दिया गया प्रशिक्षण

 सौ दिवसीय भाषाई एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम के लिए दिया गया प्रशिक्षण 


पिथौरा- विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उपचारात्मक शिक्षण के तहत सौ दिवसीय भाषाई एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम के लिए 11 फरवरी को स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड एवं जिला स्तरीय पीएलसी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।


   प्रशिक्षण का शुभारंभ बीआरसीसी अतुल प्रधान के सम्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल के दरम्यान अगर किसी का ज्यादा नुकसान हुआ है तो स्कूली बच्चों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके लिए नवा जतन कार्यक्रम चौदह सप्ताह के लिये सौ दिवसीय भाषायी एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। ताकि स्कूली बच्चों में उचित दक्षता लायी जा सके। इसके बाद नवा जतन अभियान के ब्लॉक नोडल अधिकारी  अधिकारी अंतर्यामी प्रधान, सौ दिन सौ कहानियां कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी छबिराम पटेल एवं अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी श्रीमती जितेश्वरी साहू ने  प्रशिक्षण में उपस्थित सभी पीएलसी शिक्षकों को छः बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रधान पाठक संतोष साहू,भोजराज प्रधान, विद्यानंद पटेल एवं साक्षरता विभाग के ब्लॉक नोडल अधिकारी अरुण देवता ने भी विचार व्यक्त किया और कार्यक्रम को पूरी निष्ठा,लगन के साथ सफल बनाने के लिए आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad