समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.... भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यादव भवन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने कहा उनकी पुण्यतिथि को बीजेपी समर्पण दिवस के रूप में मनाती हैं। उन्होंने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी थी।
वह जाने-माने विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक रहे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए और वह आरएसएस के प्रचारक बने। 11 फरवरी 1968 को पं. दीनदयाल उपाध्याय की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.