Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 12, 2022

अवैध संबंध की भेंट चढ़ी नवजात बच्ची.माँ गिरफ्तार


अवैध संबंध की भेंट चढ़ी नवजात बच्ची.माँ गिरफ्तार

बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

बिलासपुर  घर के आंगन में 2 टुकड़ों में मिले नवजात के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।हत्यारिन माँ ने अवैध संबंध के कारण जन्मी बच्ची को जमीन में पटककर मार डाला। इसके बाद लाश को घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया। कुत्तों ने शव को नोच डाला। इसके बाद मोहल्ले में लाकर एक मकान के सामने फेंक दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह तोरवा के देवरीडीह स्थित नहरपारा में नवजात बालिका का दो टुकड़ों में शव मिला था।सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में पता चला कि बालिका के सिर में चोट लगने से मौत हुई है। पूछताछ से पता चला कि मोहल्ले में रहने वाली महिला (45) गर्भवती थी। उसका बच्चा हो गया है। उसके बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है। संदेह पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि महिला का पति काम करने के लिए बाहर गया है। इस बीच उसका मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध स्थापित हो गया।जिससे महिला ने घटना को अंजाम दिया।वहीं इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad