Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 12, 2022

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा 150 गुम मोबाईल (कीमती लगभग 20 लाख रूपये) को मोबाईल धारकों को लौटाया गया, जिससे मोबाईल धारकों में खुशी की लहर है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा सायबर सेल को गुम मोबाईल खोजने का दिया गया था टारगेट। सायबर सेल द्वारा जिला व छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो एवं अन्य प्रदेशों से कुल 150 गुम मोबाईल खोज कर रेंज में सर्वाधिक गुम मोबाईल किया बरामद।



 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा 150 गुम मोबाईल (कीमती लगभग 20 लाख रूपये) को मोबाईल धारकों को लौटाया गया, जिससे मोबाईल धारकों में खुशी की लहर है।


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा सायबर सेल को गुम मोबाईल खोजने का दिया गया था टारगेट।

सायबर सेल द्वारा जिला व छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो एवं अन्य प्रदेशों से कुल 150 गुम मोबाईल खोज कर रेंज में सर्वाधिक गुम मोबाईल किया बरामद।



पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अपने हाथों से मोबाईल धारकों को लौटाया गया 150 गुम मोबाईल। 

गुम हो चुके मोबाईल पाकर लोगों का चेहरा खुशी से खिल गया।


मोबाईल मिलने पर मोबाईल धारकों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया।



  जिला राजनांदगांव में पूर्व में चोरी, लूट, डकैती आदि आपराधिक मामलों में ही मोबाईल खोजा जाता था, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संतोष सिंह द्वारा गुम मोबाइल खोज कर मोबाइल धारकों को लौटाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव नोडल अधिकारी सायबर सेल के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे के नेतृत्व में सायबर सेल की पूरी टीम (प्र.आर. अनित शुक्ला, आरक्षक हेमंत साहू, आदित्य सिंह, मानीष मानिकपुरी, मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, मनोज खूंटे, ओमराज साहू, अमित सोनी, दुर्गेश भूआर्य एवं म.आरक्षक पार्वती कंवर) द्वारा जिला राजनांदगांव के शहर, ग्राम व सुदूर नक्सल प्रभावित दुर्गम गांव व छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो जैसे कबीरधाम, दुर्ग, बालोद, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, रायपुर, महासमूंद, अंबिकापुर एवं अन्य प्रदेशों जैसे बिहार के बिहारशरीफ के जिला नालंदा, महाराष्ट्र के नागपुर, पूणे, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, ओडिसा के सुन्दरगढ़, राउरकेला, तेलंगाना के हैदराबाद आदि जगहों से कुल 150 गुम मोबाईल खोज कर दुर्ग रेंज में सर्वाधिक गुम मोबाईल बरामद करने में सफलता हाशिल की है। आज दिनांक 12.03.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संतोष सिंह द्वारा मोबाईल धारकों को उनके गुम मोबाईल का वितरण किया गया और कहा गया कि आज के समय में मोबाईल मात्र संचार का साधन नहीं है मोबाईल में लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक एकाउण्ट, फोटो, विडियो, बिजनेश के सॉटवेयर आदि कीमती डाटा संकलित कर रखे हुए रहतें हैं। मोबाईल दूसरे के हाथों में आने पर उससे वे उनका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं और किसी अपराध में भी उनके मोबाईल व सिम का उपयोग कर सकते हैं। अतः मोबाईल गुम होने पर तत्काल सिम बंद करवायें। मोबाईल में सेफ्टी फिचर्स होते हैं जिसे चालू रखें, फाईड माई डिवास जैसे सॉफवेयर डाउनलोड कर रखें जिससे मोबाईल गुमने पर तत्काल स्वतः ढूंढ सके। अपने मोबाईल में पासवर्ड डाल कर रखें, अपना मोबाईल किसी अंजान व्यक्ति को उपयोग करने ना देवे, बिना पढ़े किसी एप को डाउनलोड ना करें, अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक का टच ना करें, सोशल मीडिया साईट पर अंजान फ्रेन्ड रिक्वेस्ट को एग्री न करें और अपना फोटो विडिया व डाटा सेयर ना करें। सायबर ठगों से बचे जानकार बने सावधान रहें। गुम मोबाईल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अपने हाथों से 150 गुम मोबाईल लौटाया गया तब गुम मोबाईल पाकर लोगों का चेहरा खुशी से खिल गया। गुम मोबाईल मिलने पर मोबाईल धारकों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग ओ.पी.पाल एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गुम मोबाईल ढूंढवा कर वापस दिलाने के अभियान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

  इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव (नोडल अधिकारी सायबर सेल) संजय महादेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) गजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रशिक्षु आई.पी.एस. मयंक गुर्जर, सायबर सेल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।


*आम जनता से अपील* :- दूसरों का प्राप्त मोबाईल प्रयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है। गुम मोबाइल प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही से बचने हेतु कृपया उसे नजदीकी थाना या साइबर सेल राजनांदगांव में जमा करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad