डोंगरगढ -नवरात्र पर्व मेले में बहार से आने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगी बैरक की सौगात
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर-धर्मनगरी डोंगरगढ़ में वर्ष में दो बार लगने वाले नवरात्र पर्व के दौरान सेवा देने बहार से आने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को जल्द ही विभाग के बैरक की सुविधा प्राप्त होगी.... जी हा अभी सेवा कार्य के लिए आए पुलिस कर्मियों को विभिन्न सामाजिक भवन और लॉज में रहने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाती है जिसके चलते इन सेवाकर्मियो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है....
इस बैरक निर्माण के बाद इस समस्या से काफी हद तक *सेवा में आए पुलिस कर्मियों को निजात मिल सकेगा*....आपको बता दें कि वर्ष में दो बार लगने वाले नवरात्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपनी सेवा देने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निम्न कार्य होने है:
1. 2 यूनिट मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण....
2. अराजपत्रित अधिकारियों हेतु 1 यूनिट ट्रांसिट कैंप का निर्माण....
3. राजपत्रित अधिकारियों के लिए 2 यूनिट बैरक मय अटैच लैट बाथ का निर्माण...
4. 1 यूनिट किचन शेड विद डायनिंग हॉल का निर्माण कार्य....
उक्त सभी कार्य गुरुद्वारा पार्किंग के समीप होना है जिसका भूमिपूजन आज डोंगरगढ़ थाना प्रभारी शिव चंद्रा द्वारा किया गया....

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.