Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 12, 2022

सूरज ब्रम्हे नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त ( संगठन को मजबूत बनाने दिन-रात काम करूँगा - सूरज )

 


सूरज ब्रम्हे नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त   

( संगठन को मजबूत बनाने दिन-रात काम करूँगा - सूरज )   

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यरो

बिरसा/बालाघाट।नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे को मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक अशोक वाजपेयी के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। सूरज ब्रम्हे नरेंद्र मोदी विचार मंच में जिला सह संयोजक के पद से अपनी सफर शुरू करते हुवे प्रदेश सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष,  छत्तीसगढ़, राजस्थान, सिक्किम, गोवा आदि प्रदेशों के प्रभारी के पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। श्री ब्रम्हे मध्यप्रदेश के 52 जिलों में घूम-घुम कर  संगठन को मजबूत बनाने में विशेष योगदान दिया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुवे वे राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उतराखंड, दिल्ली, सिक्किम, गोवा, पंजाब आदि प्रदेशों में संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है। उनकी सक्रियता को देखते हुवे संगठन के मुखिया एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य की अनुशंसा पर अशोक वाजपेयी राष्ट्रीय संयोजक के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि संगठन में राष्ट्रीय संयोजक का कार्यकाल मात्र एक वर्ष का होता है। कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व ही किसी दूसरे पदाधिकारी की नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक द्वारा कर दी जाती है। श्री सूरज ब्रम्हे ने अपनी नियुक्ति पर मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य जी एवं पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अशोक वाजपेयी का आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद दिया है। साथ ही देश के तमाम उन साथियों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुवे श्री ब्रम्हे को राष्ट्रीय संयोजक बनाने की मांग मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य से की थी। श्री ब्रम्हे ने चार प्रदेशों की ऐतिहासिक जीत पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है साथ ही कहा है कि आगामी 2023 के विधान सभा एवं 2024 के लोक सभा के आम चुनाव में परचम लहराने के लिए दिन-रात मेहनत कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगें।सूरज ब्रम्हे ने अपने साथियों से अपील किया है कि कौन क्या कह रहा है या कौन सम्मान दे रहा है या नही दे रहा है उसकी चिंता छोड़ कर हमें देश हित मे सोच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहना है। उनका मानना है कि देश मजबूत तो देश की जनता मजबूत और सुरक्षित रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad