Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 18, 2022


 बाघ शावक के बाये पिछले पैर में चोट के लक्षण देखे गये 

1 सप्ताह से भोजन न पाने के कारण कमजोर अवस्था में है बाघ शावक 

सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बीलाल कमलेशिया की रिपोर्ट

सिवनी जिले के वन विकास निगम बरघाट परियोजना पाण्डिया छपारा परिक्षेत्र से दिनांक 17 मई 2022 को दो बाघ शावक जिनकी आयु 4-6 माह अनुमानित है, का रेंस्क्यू पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी के रेस्क्यू दल के नेतृत्व में किया गया था। इन बाघ शावको की स्थिति सामान्य न होने से इन्हें विशेष उपचार की आवश्यकता के कारण कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला के रेस्क्यू एवं वन्यजीव चिकित्सालय मुक्की में रखे जाने के निर्देश मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गये। 

वन्य जीव चिकित्सालय मुक्की के बाड़े में रखा गया है

जिनके निदेर्शानुसार 17 मई 2022 को शायकाल के समय में बाघ शावकों को परिक्षेत्र मुक्की में लाया गया तथा वन्य जीव चिकित्सालय मुक्की के बाड़े में रखा गया है। कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ संदीप अग्रवाल द्वारा दिनांक 18.05.2022 को बाघ शावकों का परिक्षण किया गया। बाघ शावक लगभग 1 सप्ताह से भोजन न पाने के कारण कमजोर अवस्था में तथा एक बाघ शावक के बाये पिछले पैर में चोट के लक्षण देखे गये। संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला द्वारा बाघ शावकों का निरीक्षण किया गया। 

पूर्ण स्वस्थ्य होने पर रिवाईल्डिंग सेन्टर घोरेला में स्थानांतरित किया जावेगा

वर्तमान में निगरानी के दौरान बाघ शावकों को दिया गया, भोजन वे संतोष जनक रूप से खा रहें है तथा इन की स्थिति में सुधार परिलक्षित हो रहा है। बाघ शावकों को विशेष भोजन की आवश्यकता एवं दवाओं का निर्धारण डॉ.संदीप अग्रवाल द्वारा किया गया। शावकों को आगामी 15 दिवस तक वन्यजीव चिकित्सालय मुक्की में रखा जावेगा तथा पूर्ण स्वस्थ्य होने पर रिवाईल्डिंग सेन्टर घोरेला में स्थानांतरित किया जावेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad