Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 19, 2022

खैरागढ़. आंगनबाड़ी केन्द्रों के सहारें आंगनबाड़ी के नौनिहालों और आंगनबाड़ी केन्द्र के तहत आने वाले गर्भवती महिलाओं को बंटने वाले पोषण आहार का वितरण

 खैरागढ़. आंगनबाड़ी केन्द्रों के सहारें आंगनबाड़ी के नौनिहालों और आंगनबाड़ी केन्द्र के तहत आने वाले गर्भवती महिलाओं को बंटने वाले पोषण आहार का वितरण


पिछले डेढ़ माह से बंद है। सरकार ने महिला समूहों से रेडीटूईट का पोषण आहार वितरण बंद करा कर इसे बीज निगम द्वारा कराए जानें के आदेश जारी किए थे। इसको लेकर पिछले माह न्यायालय ने भी सरकार के फैसले पर मुहर लगा दी, लेकिन शूरूआत में भी इसकी व्यवस्था नही बन पाई है। पिछले माह अप्रेल में आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार का वितरण नही हो पाया था। अब इस माह मे भी एक पखवाड़ा गुजरने के बाद इसकी व्यवस्था नही बन पाई है।

19 हजार बच्चों समेत 17 सौ गर्भवती महिलाओं को मिलता है पोषण आहार


ब्लॉक में बढ़ा कुपोषण

खैरागढ़ ब्लाक में कुपोषित बच्चों की संख्या मेे भी इस वर्ष वृद्धि दर्ज की गई है। इसके लिए शासन स्तर पर मंगलवार से सुपोषण अभियान की शुरूआत की। ब्लॉक में 442 बच्चें कुपोषित पाए गए है। इसके अलावा खून की कमी वाली कुपोषण की आशंका वाली एक हजार से अधिक गर्भवती महिलाएं भी है। जिन्हे शासन गर्भभोजन सहित पोषण आहार उपलब्ध कराता है। लेकिन वितरण बंद होने से कूपोषण के खिलाफ जारी लड़ाई अब लडखड़ाने लगी है।

महिला समूह करते रहे संचालन

मार्च तक आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला बालविकास विभाग के संयोजन में विभिन्न महिला समूहों द्वारा पोषण आहार किट रेडी-टू-ईट का वितरण आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाता रहा है। आदेश के बाद इसका संचालन बंद कर दिया गया। अप्रैल में इसका वितरण ही नही हो पाया। खैरागढ़ ब्लाक में रेडीटूईट पोषण आहार का वितरण करनें 11 महिला समूह इसका बेहतर संचालन करती रही है। अब सभी महिला समूह आदेश के बाद पूरी तरह खाली हो घर बैठ गई है।


ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चाें सहित गर्भवती महिलाओं को वितरण किए जाने वाले पोषण आहार ब्लाक मुख्यालय में पहुंचा है। भिलाई की टीम इसे लेंकर कार्यालय पहुंची थी। आदेश देखनें के बाद इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। व्यवस्था बनतें ही केन्द्रों में पोषण आहार का वितरण शूरू कराया जाएगा।

नीरू सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी खैरागढ़


खैरागढ़ ब्लॉक में 328 आंगनबाड़ी केद्रों और 4 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 19261 नौनिहालों को पोषण आहार का वितरण किया जाता है। महिला समूहों द्वारा संचालन के दौरान मार्च माह तक केन्द्रों में पोषण आहार रेडी टू ईट का वितरण किया गया। अप्रैल माह से इसे बंद कर दिया गया। अप्रैल में पोषण आहार का वितरण ही नही हो पाया। जबकि मई माह में अब तक इसकी व्यवस्था नहीं बनाई जा सकी है। इन्ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरे ब्लॉक में लगभग 1753 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार का वितरण किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को भी इसकी आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है।

*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad