मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना सेसाजिद एवं शांता बाई को मिला जीवनदानसेहत में तेजी से सुधार होने से नवजीवन की जगी आसजिले के अति गंभीर बीमारी से ग्रसित 67 मरीजों के ईलाजके लिए 01 करोड़ से अधिक राशि का किया गया भुगतान
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अति गंभीर बीमारी से पीड़ित अनेक लोगों को नया जीवनदान देकर उनके लिए संजीवनी साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पैसे के अभाव में ईलाज करा पाने में असमर्थ रहने वाले अति गंभीर बिमारियों से ग्रसित मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका समुचित ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लागू की गई यह योजना शतप्रतिशत सफलीभूत हो रही है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अति गंभीर बिमारियों से ग्रसित मरीजों को समुचित ईलाज हेतु राज्य शासन के द्वारा 20 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 67 अंति गंभीर बीमारियों से ग्रसीत मरीजों के ईलाज हेतु अब तक 01 करोड़ 17 लाख 56 हजार रूपए सहायता राशि का भुगतान किया गया है।
राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाली यह महत्वाकांक्षी योजना बालोद जिले के साजिद अहमद खान एवं शांता बाई के सेहत में तेजी से सुधार होने से उनमें नवजीवन की आस जगी है। इस योजना के फलस्वरूप उनका समुचित ईलाज होने से खराब आर्थिक स्थिति के कारण ईलाज करा पाने में असमर्थ मस्जिद पारा बालोद निवासी साजिद अहमद खान एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के बरबसपुर निवासी शांता बाई को नया जीवनदान मिला है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से मिले ईलाज के लिए समुचित सहयोग राशि के फलस्वरूप स्वास्थ्य लाभ ले रहे 52 वर्षीय मरीज साजिद अहमद ने बताया कि अप्रैल 2020 में ब्रेन हेमरेज के कारण उसके शरीर का एक हिस्सा पैरालाईज्ड हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके कुछ परिचित लोगों के द्वारा उन्हें राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी गई। इसके पश्चात् उनके परिजनों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करने पर जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर उन्हें मेडीसाइन अस्पताल रायपुर एवं रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भर्ती कराकर उनका बेहतरीन ईलाज कराया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 05 लाख रूपए राशि स्वीकृत की गई। जिसके फलस्वरूप आज वह स्वस्थ है और वह अपने परिवार के साथ बातचीत कर पा रहा है।
इस योजना के माध्यम से स्वस्थ होकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बरबसपुर की 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती शांता बाई ने भी इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। श्रीमती शांता बाई ने बताया कि मई 2020 में पेट कैंसर से पीड़ित होने से ईलाज नहीं करा पाने के कारण वे नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हो गई थी। साथ ही घर की खराब आर्थिक स्थिति के कारण अपने बीमारी के ईलाज करा पाने की आशा भी उन्होंने छोड़ दी थी। लेकिन उसके कुछ परिचितों एवं शुभचिंतकों के माध्यम से उन्हें इस योजना के संबंध में जानकारी मिली। इसके पश्चात् वे अपने परिवार वालों के साथ अपने गंभीर बिमारी की ईलाज के मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उसके स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उसे राजधानी रायपुर के मित्तल अस्पताल में भर्ती कराया और इसके साथ ही उनके ईलाज में लगने वाली कुल 03 लाख 67 हजार आठ सौ रूपए की राशि का भुगतान भी कराया गया। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है तथा पहले से स्थिति काफी अच्छी है। इन दोनो मरीजों ने कहा कि राज्य शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना उनके लिए किसी देवदूत से कम नहीं है। उसके साथ ही यह योजना उनके जैसे गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने वाले अनेक मरीजों को नया जीवनदान दे रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.