*राजनांदगाँव*- आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय इतिहास संकलन समिति, छत्तीसगढ़ प्रान्त, संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 'स्व' का संघर्ष : स्वतंत्रता आंदोलन के विशेष सन्दर्भ में दिनाँक : 06 से 08 अगस्त 2022 रायपुर में आयोजित हुआ। भारतीय इतिहास संकलन समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के चेयरमैन एवम संगोष्ठी के संयोजक डॉ. नितेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों यथा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, नई दिल्ली, प. बंगाल के साथ-साथ थाईलैंड, वियतनाम आदि देशों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिए। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव के शिक्षकों एवम विद्यार्थियों ने भी उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लिए। श्री धनेश सिन्हा प्राचार्य स्वामी आत्मानन्द स्कूल छुरिया एवम अध्यक्ष एल्टाई चैप्टर राजनांदगाँव के संयोजन में राज्य के 20 से अधिक शिक्षकों एवम विद्यार्थीयों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिए जिनमे श्रीमती, त्रिनेत्रा साहू, श्रीमती शीला सोनी, श्रीमती पदमा देवी साहू, श्री निरेश कुर्रे, श्री खोरबाहरा राम साहू, श्री हेमराज सहारे, श्री नरोत्तम उर्वाषा, श्री मोहन लाल बोगा, श्री दिनेश वाल्दे, धरम सिन्हा, झमेश्वर प्रसाद साहू, खुमेश चन्द्रवँशी, आस्था सिन्हा, पूजा देवांगन, देविका साहू, खिलप्रभा साहू, धृति नेताम, पल्लवी ठाकुर, पारखी महोबिया आदि प्रमुख है। सभी शिक्षकों एवम विद्यार्थियों ने भारतीय इतिहास एवम स्वतंत्रता संग्राम में ज्ञात एवम अज्ञात बलिदानियों को अपने शोध पत्र में समाहित कर विश्व पटल के समक्ष प्रस्तुत किए। विशेषकर विद्यार्थियों के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना हुई। उन्हें गुजरात प्रांत की ओर से समान्नित भी किया गया। , , , CNI NEWS राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.