Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 2, 2022

नदी,जंगल,पहाड़ जीपीएम जिले की विशेष पहचान :— विधायक डॉक्टर के के ध्रुव

 



—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 


CNI NEWS जीपीएम/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर गुरुकुल खेल मैदान में राज्योत्स्व का हुआ भव्य आयोजन


आदिवासी लोक नृत्य और लोक गीत की जीवंत प्रस्तुति से भाव विभोर हुए दर्शक,


मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विभागीय स्टालों का किया अवलोकन,जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए गए।


गौरेला पेंड्रा मरवाही,1 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 22 वी वर्षगांठ पर आज गुरुकुल खेल मैदान में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर के ध्रुव ने कहा कि नदी, जंगल और पहाड़ नवगठित जीपीएम जिले की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रीति रिवाज, तीज त्यौहार और आदिवासी परंपरा को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण बच्चों का अंग्रेजी ज्ञान बढ़ाने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ किया। मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि की है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना और रीपा के तहत आजीविका के साधन से जहां स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत भी बना रहे हैं। डॉ ध्रुव ने कहा कि जीपीएम नया जिला बनने के बाद यहां सड़कों और पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर यहां की कमियों को दूर करेंगे, ताकि जिले वासियों को संपूर्ण सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी।



राज्योत्सव का शुभारंभ राजगीत अरपा पैरी के धार से शुरू हुआ। इस अवसर पर आयोजित आदिवासी लोक नृत्य और लोक गीत की जीवंत प्रस्तुति से दर्शक विभोर हुए। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा, नेवसा और डूंगरिया के बाल कलाकारों ने रंग-बिरंगे वेशभूषा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर शानदार लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इसी तरह लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, गेड़ी नित्य और ताइकांडो का आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मन भवरा ग्रुप बिलासपुर द्वारा आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी गई। 



राज्योत्सव के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने कहा कि जीपीएम जिला लगातार समृद्ध हो रहा है। यहां का व्यवसाय प्रगति पर है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले की दशा और दिशा बदल रही है, यह जिला सभ्यता और संस्कार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोते ने कहा कि जीपीएम जिला बनने के बाद हमें राज्योत्सव मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आदिवासी समाज की पारंपरिक लोक कलाओं को मंच दे रहे हैं। राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश में संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, खेत, खलिहान, बाड़ी, बकरी, गाय ही हमारी वास्तविक संपत्ति है। इसे संवारने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं। राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री उत्तम वासुदेव ने कहा कि जीपीएम जिले का ऐतिहासिक महत्व है। 122 साल पहले यहां से छत्तीसगढ़ का पहला अखबार प्रकाशित हुआ था। यह जिला अरपा नदी का उद्गम स्थल है। छत्तीसगढ़ की राजगीत की शुरुआत अरपा पैरी सी होती है। यह हमारा सौभाग्य है। जनपद पंचायत गौरेला की अध्यक्ष सुश्री ममता पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिले में आयोजित राज्योत्सव में शामिल होकर हम शोभा बढ़ा रहे हैं। जिला बनने के बाद विकास कार्यों को गति मिली है। लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य से वनवासियों की आय बढ़ा है। उन्होंने सभी को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने जिले में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण योजना के तहत 11 हितग्राहियों को सहायक उपकरण और 2 हितग्राहियों को पचास पचास हजार रूपए का चेक,  क्रेडा की सौर सुजला योजना के तहत तीन हितग्राहियों को सोलर पंप और श्रम विभाग की प्रसूति सहायता योजना के तहत तीन हितग्राहियों को बीस बीस हजार रूपए का चेक दिया गया। राज्योत्सव में फूड जोन में लोगों ने मनपसंद व्यंजन का स्वाद लिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए थे।राज्योत्सव में पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर के खूंटे, एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त ट्राइबल  श्री ललित शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक सर्वश्री मनोज गुप्ता,अशोक शर्मा, मोहन शुक्ला,ज्ञानेंद्र उपाध्याय,ओमप्रकाश बंका, नारायण शर्मा,बूंद कुँवर, पंकज तिवारी,मनोज शुक्ला, इदरीस अंसारी,घनस्याम ठाकुर,विरेन्द्र बघेल,संकर कवर,गजमती भानू,अजय राय,नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार (मीडिया) प्रतिनिधि और जिलेवासी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad