Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 22, 2022

रेंज स्तर पर दूसरे दौर की मानव अधिकार वाद प्रतियोगिता सम्पन्न

 रेंज स्तर पर दूसरे दौर की मानव अधिकार वाद प्रतियोगिता सम्पन्न



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार राज्य पुलिस बल के अधिकारियों/ कर्मचारियों के बीच मानव अधिकार के प्रति बेहतर जागरूकता उत्पन्न करने के लिये प्रथम दौर में जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का द्वितीय दौर में जिले से रेंज स्तर पर मानव अधिकारी वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर , रायगढ एवं जांजगीर-चांपा से कुल पांच प्रतिभागी शामिल हुये। जिसमें तीन प्रतिभागियों ने मानव अधिकार के विपक्ष में तथा दो प्रतिभागियों ने पक्ष में अपनी बात रखी। इसमें श्रीमती तरूलता मिश्रा आरक्षक क्रमांक 1267 जिला बिलासपुर (विपक्ष) , श्रीमती क्षिप्रा उपाध्याय , सउनि (अ पु.म.नि.)कार्यालय बिलासपुर (विपक्ष) तथा सैय्यद साजिद प्रधान आरक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (पक्ष) को क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान बद्रीनारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक महोदय , बिलासपुर रेंज ने प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों से चर्चा कर इस प्रतियोगिता के महत्व व उद्देश्य से अवगत कराते हुये मानव अधिकार के सापेक्ष पुलिस के दायित्वों/कर्तव्यों तथा संवैधानिक अधिकारों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। तथा रेंज स्तर पर द्वितीय दौर में चयनित होने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रथम दौर में होने वाले मानव अधिकार आयोग प्रतियोगिता में श्रेष्ठ व कुशल प्रदर्शन करने हेतु मार्गदर्शन व शुभकामनायें भी दी। इस प्रतियोगिता के दौरान बी.एन.मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज सहित श्रीमती दीपमाला कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर , राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर , श्रीमती माया असवाल उप पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती विभा मिश्रा प्राचार्य डी.पी.विप्र शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad