Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 17, 2022

पुलिस महानिरीक्षक ने ली रेंज अधिकारियों की समन्वय बैठक

 पुलिस महानिरीक्षक ने ली रेंज अधिकारियों की समन्वय बैठक



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रतन लाल डांगी द्वारा बिलासपुर रेंज अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराधियों के धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु आरपीएफ , शासकीय रेलवे पुलिस एवं जिला पुलिस बल के अधिकारियों की त्रैमासिक समन्वय बैठक ली गई। सर्वप्रथम बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेलवे सुरक्षा आयुक्त , पुलिस अधीक्षक(रेल) तथा रेंज के जिलों द्वारा प्रस्तुत जानकारी की समीक्षा की गई तथा जिला बिलासपुर , रायगढ़ , कोरबा , जांजगीर-चाम्पा , सक्ती एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही अंतर्गत आने वाली सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं घटित अपराधों की रोकथाम के संबंध में विभिन्न निर्देश दिये गये। रेलवे स्टेशन में यातायात का सुगम बनाने हेतु प्रीपेड बुथ के संचालन को लेकर सुझाया गया कि प्रीपेड बुथ में आटो जनरेटेड नंबरिंग सिस्टम लगाया जाये , जिससे नंबर के अनुसार आटो रिक्शा को यात्रियों को सुलभ हो सके और अनावश्यक आटो रिक्शा के कारण यातायात बाधित ना हो सके। रेंज के जिलो अंतर्गत आने वाले सभी छोटे स्टेशनों में भी ब्ब्ज्ट कैमरा लगवाये जाने पर बल दिया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को पर्याप्त संख्या में एफआरएस सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने कहा गया। स्टेशनों के वाहन पार्किंग स्थलों पर लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित जिला पुलिस से जानकारी साझा किया जाकर उसका वैधानिक निराकरण करने निर्देशित किया गया है। आरपीएफ , रेल पुलिस एवं जिला पुलिस के मध्य रेलवे एवं रेलवे क्षेत्र में घटित अपराध तथा अपराधियों की जानकारी नियमित आपस में साझा करने के निर्देश दिये गये , साथ ही समय-समय पर जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुये मॉक-ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस त्रैमासिक समन्वय बैठक में उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर , पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ अभिषेक मीना , पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा विजय अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही उदय किरण , पुलिस अधीक्षक सक्ती एम०आर० आहिरे , पुलिस अधीक्षक(रेल) धर्मेंद्र सिंह छवई तथा मण्डल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर सहित रेंज कार्यालय बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad