Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 6, 2022

कलेक्टर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम दलदली एवं केसमर्दा में बैगा आदिवासियों के मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति का किया निरीक्षण

   

बैगा आदिवासियों का आवास पूर्ण नही करने वाले संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश  

कलेक्टर श्री महोबे ने परियोजना अधिकारी एवं पर्ववेक्षक के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कवर्धा 6 नवंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम पहाड़ियों के ऊपर बसे वनांचल क्षेत्र के ग्राम दलदली एवं केसमर्दा में पहुंचकर विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति-आदिवासियों के मूलभूत आवश्यकता आवास, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति का निरीक्षण किया।


इस दौरान कलेक्टर श्री महोबे जिले के अंतिम गांव केसमर्दा के पहुंच विहिन आश्रित ग्राम रब्दा में मोटर साईकिल से पहुंचे और बैगा आदिवासियों के अधूरे पड़े आवास का निरीक्षण किया एवं आवास को अतिशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिए।

उन्होंने बैगा आदिवासियों के आवास पूर्ण नही करने वाले संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।





    

*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad