Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 23, 2022

शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित हुई कन्या शाला की प्राचार्य डॉ. साधना


शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित हुई कन्या शाला की प्राचार्य डॉ. साधना

खैरागढ़। शहर के कन्या शाला प्राचार्य डा साधना अग्रवाल को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार योजनान्तर्गत संभाग स्तर पर प्रदत्त संभागीय शिक्षा गौरव अलंकरण का सम्मान प्रदान किया गया । उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में सम्भाग स्तरीय चयन समिति द्वारा दुर्ग सम्भाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल पाँच प्राचार्यों में डॉ. साधना अग्रवाल का भी चयन किया गया। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण वितरण समारोह का आयोजन संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय दुर्ग में किया गया। प्राचार्य डॉ. साधना अग्रवाल को यह सम्मान श्रेष्ठ दायित्व निर्वहन एवं उत्कृष्ट नेतृत्व प्राथमिक शिक्षा से लेकर हायर सेकेण्डरी स्तर तक एवं संकुल व्यवस्था से लेकर शिक्षकों की अध्ययन-अध्यापन तक की समस्याओं को समाधान के लिए प्रदान किया। डॉ. साधना अग्रवाल का लगभग चालीस स्तम्भ शिक्षा समस्या और समाधान शीर्षक से प्रकाशित हो चुका है। आकाशवाणी द्वारा प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रम अनुगूंज में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सहभागी बनाकर उन्होंने शैक्षिक विषयों पर उन्होंने प्रस्तुति दी है। आकाशवाणी द्वारा चिन्तन कहानी एवं वार्ता भी डॉ. साधना अग्रवाल का प्रसारित हुआ है। डाईट में रहते हुए श्रेष्ठ शिक्षक प्रशिक्षक का राज्य स्तरीय सम्मान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद भोपाल द्वारा उन्हें प्राप्त हो चुका है। स्वच्छ विद्यालय एवं दिव्यांग विद्यार्थियों पर क्रियात्मक शोध उनके द्वारा किया गया है। डाईट प्राचार्य एवं विकास खण्ड शिक्षाधिकारी के रूप में भी अपने दायित्यों का कुशलता पूर्वक निर्वहन उन्होंने किया है।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad