बरबसपुर और नागपुर में धान खरीदी का कलेक्टर श्री ध्रुव ने किया निरीक्षण, सुचारु संचालन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में बरबसपुर और नागपुर में धान खरीदी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में तौल के लिए रखे धान की माप कराई और धान को छूकर गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में खरीदे जाने वाले धान के स्टेकिंग की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए व्यवस्थित स्टेकिंग करने के निर्देश दिए।
धान खरीदी कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। इसमें जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने धान खरीदी के कार्य को गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या व कुल रकबा, टोकन व्यवस्था, धान खरीदी, निरीक्षण पंजी, कैप कव्हर व पानी के निकासी हेतु ड्रैनेज व्यवस्था आदि की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार से समस्या नहीं होना चाहिए।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.