शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरेकेलखुर्द मे बाल दिवस का आयोजन।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरेकेलखुर्द मे बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं पं.जवाहरलाल नेहरू एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के छायाचित्र पर पुष्प एवं गुलाल से पूजन किया गया।
स्वागत गीत मुस्कान, नमिता, एकता द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुशा पटेल एवं अध्यक्षता श्री कमल मिर्धा एवं विशेष अतिथि श्री कुशल ध्रुव,श्रीमती लतिका मिर्धा,श्रीमती डालिमो भारद्वाज , श्री प्रीतम बंजारे ,लक्ष्मी कुर्रे उपस्थित रहे । इसके पश्चात गीत एवं कविता शिवम(6वीं) "वीणा के बजैया", कशिश(6वीं)" हाथ उठाके ", नमिता तनीषा(8वीं) "चाचा नेहरू का बच्चों से बहुत" ,योगेश्वरी "ऐ मेरी जमीन",सीमा "मेरा मुल्क मेरा देश", सरिता "नाच नाच कर आता मोर" , जिज्ञासा “हम सबके थे प्यारे बापू"तथा अंजलि "चाचा नेहरू", हेमा "प्यारे प्यारे चाचा नेहरू" लुकेश्वरी "आओ बच्चों मिलके मनाएं बाल दिवस" द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक अंतर्यामी प्रधान ने कहा बच्चे मन के सच्चे होते हैं, सभी छात्र छात्राओ को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बाल दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला में 6वीं के कु. कशिश (प्रथम), कु.योगेश्वरी(द्वितीय), कु.सिमरन बरिहा(तृतीय) ने प्राप्त किया ।रस्सी दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत 6वीं के कु . सिमरन (प्रथम) , कु.सरिता (द्वितीय)तथा 7वीं के जिज्ञासा (प्रथम) , कु.नम्रता (द्वितीय) एवं 8वीं के कु .किरण (प्रथम) कु.मुस्कान(द्वितीय) स्थान प्राप्त किया । बैडमिंटन में 6वीं के जितेंद्र (प्रथम) , संजय (द्वितीय) तथा 8वीं के कु.मुस्कान (प्रथम) कु.चांदनी (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया ।भौरा प्रतियोगिता में गोवर्धन (प्रथम) , अक्षय (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में गुलशन (प्रथम) , खेमलाल (द्वितीय), जयप्रकाश (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में 6वीं के बालिका वर्ग में कु.संजना (प्रथम) ,कु.सिमरन (द्वितीय) , कु.यशोदा (तृतीय) तथा बालक वर्ग में संजय (प्रथम) ,देवेश (द्वितीय) , रणवीर (तृतीय) स्थान प्राप्त किया तथा सातवी में बालिका वर्ग में कु.अंजली (प्रथम) , कु.मीना (द्वितीय),कु.डिंपल (तृतीय) एवं बालक वर्ग में भुवेश (प्रथम) एवं तेजराय (द्वितीय) ,थानेश्वर (तृतीय) स्थान प्राप्त किया तथा 8वीं के मुस्कान (प्रथम )कु. तनिशा (द्वितीय) कु. एकता (तृतीय) स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में सेवकराम (प्रथम) ,धनराज (द्वितीय) , जयकुमार (तृतीय) स्थान प्राप्त किया । संखली क्रीडा में 6वीं (प्रथम) तथा सातवीं (द्वितीय) की बालिकाएं स्थान प्राप्त किये एवं बालक वर्ग मे संखली क्रीडा में 8वीं के छात्र (प्रथम) एवं 6वीं के छात्र (द्वितीय) स्थान प्राप्त किये
। समस्त विजयी छात्र-छात्राओं को अतिथियों के कर-कमलो से पुरस्कृत किया गया एवं छात्राध्यापक श्रीमती अर्चना जोगी ने तीन माह तक विद्यालय में शिक्षण कार्य किया तथा उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को पेन गिफ्ट दिया। विद्यालय की ओर से भी छात्राध्यापक को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्र छात्राओं को चॉकलेट एवं प्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नीलकंठ दीवान द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षक नारायण पटेल द्वारा किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.