Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 22, 2022

कबाड़ी कारोबारी मुख्य आरोपी नदीम आजामी गिरफ्तार

 कबाड़ी कारोबारी मुख्य आरोपी नदीम आजामी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग -  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये आज सुबह तकियापारा में दबिश देकर कबाड़ी कारोबारी नदीम आजामी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  

          इस संबंध में दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव , तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा गत  दस नवंबर को मुखबिर की सूचना पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गंजपारा दुर्ग में चोरी का सामान होने की सूचना पर कबाड़ी गोलू उर्फ जितेन्द्र सारथी पिता जमुना प्रसाद सारथी उम्र 29 साल और सुशील सारथी पिता राधेश्याम सारथी उम्र 28 साल साकिनान हरनाबांध दुर्ग को वाहन क्रमांक डीआई सीजी 07 सी 4561 पर कबाड़ी का चोरी का सामान लोहे का राड , पुराना सीढ़ी , लोहे का समर्पित रेल्वे का स्प्रींग , लोहे का साकप एवं अन्य लोहे के सामान जुमला कीमती 302000/- रूपये मय वाहन के जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा उक्त वाहन एवं वाहन में लोड लोहे का सामान नदीम कवाड़ी का होना बताये है। आरोपियों के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 10/2021 धारा 41 (1+4 ) जाफौ. / 379 भादवि की कार्यवाही किया गया। इसके बाद आज 22 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर प्रकरण के मुख्य आरोपी नदीम आजामी पिता मोह० सिराज आजामी उम्र 38 साल निवासी वार्ड 08 मुस्लिम सराय के पीछे तकियापारा दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया जा रहा है। इस कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह , प्रधान आरक्षक नेमू प्रसाद साहू , आरक्षक अनुप साहू व मिथलेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad