राजनांदगांव
विरेन्द्र साहू बने जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक,गौरीशंकर साहू बने युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष
राजनांदगांव-
जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री भागवत साहू के मार्गदर्शन में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
आज जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संयोजक डिकेश साहू ने अपने युवा प्रकोष्ठ के विभिन्न पदाधिकारीगण की नियुक्ति की।
बता दे कि जिला अधयक भागवत साहू के मार्गदर्शन में आज डोंगरगांव के वीरेन्द्र साहू को युवा प्रकोष्ठ में सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया है तो वही गौरीशंकर साहू को युवा प्रकोष्ठ ने उपाध्यक्ष पद दिया है। वर्तमान में वीरेन्द्र साहू जनपद सदस्य के पद पर आसीन है।
सामाजिक जनों ने विरेन्द्र साहू को जिला युवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं गौरीशंकर साहू को युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी है।
श्री विरेन्द्र साहू एवं गौरीशंकर साहू ने अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने के लिए आश्वासन दीया है।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन पटेल की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.