विधायक डॉ केके ध्रुव ने दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया सुभारंभ...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/जिला स्तरीय छत्तिसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ पेंड्रा के मल्टीपरपज ग्राउंड में हुआ। इस कार्यक्रम में मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत सुभारंभ विधायक डॉ केके ध्रुव सहित जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी सहित अन्य अथितियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विधायक डॉ केके ध्रुव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो यह छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुवात की है वह ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं व पुरुषो ने बराबरी की भागीदारी की है और सभी में उत्साह है। उन्होंने इस छत्तीसगढ़ ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल व जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा जी,अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या अर्चना पोर्ते,पेंड्रा जनपद के अध्यक्ष आशा बबलू मरावी, गौरेला जनपद के अध्यक्ष ममता पैकरा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमकुंवर,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता,कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कांग्रेस नेत्री बुंदकुवर मास्को,सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि अभी अभी एक पखवाड़ा पहले विकासखंड स्तर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो जैसे खो खो ,कबड्डी,गिल्ली डंडा, पिडढुल, रस्सी दौड़,दौड़ आदि खेलो का व्यापक स्तर में आयोजन हुआ था। वास्तव में इन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुवात की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न उम्र के महिलाओं पुरुषो ने विभिन्न पारंपरिक खेलो में अपने कौशल का लोहा मनवाया है। जोन व विकासखंड स्तर में खेलने के बाद जिला स्तर में भी इन प्रतिभाओं को मौका दिया जा रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.