Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 26, 2023

कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं


 जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं 


मुंगेली 26 जनवरी 2023// राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में संक्षिप्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था।


देश के सभी कानूनों का स्त्रोत संविधान ही है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे कर्तव्य निष्ठापूर्वक करना चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मुंगेली जिले को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने की बात कहीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति नम्रता आनंद डोंगरे एवं श्री नवीन भगत तथा श्री बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

                                                सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad