प्रदेश ही नहीं अब देश में भी लोगों ने कांग्रेस को चुनने का फैसला कर लिया है – विधायक छन्नी साहू
0 कहा - कांग्रेस एक-दूसरे को जोड़कर ही सामाजिक प्रगति और आर्थिक उन्नति का रास्ता तय करती है सडक चिरचारी ।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ग्रामीण क्षेत्र के खेत-खलिहान, गली-मोहल्ले होते हुए घरों घरों तक पहुंच रही है। खुज्जी विधानसभा में जारी यात्रा में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू लगातार लोगों से मुलाकात कर उनसे चर्चा कर रहीं हैं। सोमवार को यह यात्रा ग्राम गुंडरदेही से शुरु हुई। यहां से निकलकर यात्रा ग्राम जोंधरा, मोहगांव, गिदर्री, चंदिया, संबलपुर होते हुए बरबसपुर पहुंची। यात्रा में संगठन के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए।
कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं की तरह ध्वज संभाले विधायक छन्नी साहू गांव-गांव पहुंच रहीं हैं। लगातार चल रही इस यात्रा के बीच वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर ही पंगत में भोजन कर रहीं हैं तो शाम के पड़ाव के बाद गांवों में ही रात्रि विश्राम कर रहीं हैं। इस दौरान वे चौपाल लगातार पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक प्रमुखों व ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र के संदर्भ में कार्ययोजना तैयार कर रहीं हैं।
यात्रा के दौरान विधायक छन्नी साहू ने कहा कि – हम विकास की श्रृंखला बनाकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस एक-दूसरे को जोड़कर ही सामाजिक प्रगति और आर्थिक उन्नति का रास्ता तय करती है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हमें फिर से एक करने का माध्यम बन रही है। प्रदेश ही नहीं अब देश में भी लोगों ने कांग्रेस को चुनने का फैसला कर लिया है।
छन्नी साहू ने कहा कि – हाल ही में केंद्र सरकार का आम बजट आया। इसे देखकर ही लोगों को समझ आ चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भीतर से खोखली है। वे महंगाई काबू नहीं कर पा रहे। आटा, खाने का तेल, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस तक कीमतों आमआदमी की जान ले रही है। जहां हमारे देश के अन्नदाता खुद को झोंक कर बड़ा उत्पादन कर रहे हैं वहां आज भी लोगों को दालें नसीब नहीं है। जो सरकार मूलभूत मामलों पर काम न कर सके... उसके लिए कोई पहल न कर सके उसे आखिर लोग क्यों चुनें !
उन्होंने कहा कि – यहां भी डेढ़ दशक में भाजपा ने स्थितियां बदहाल कर दी थीं। किसान आत्महत्या करने मजबूर थे। लेकिन क्या आज ऐसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार और हर कांग्रेसी विधायक ने जान लगाकर काम किया है। 4 सालों में खुज्जी विकास और सकारात्मक पहल से रौशन हुआ है। जिसे देखकर विपक्षी अपनी राजनीतिक असफलता भांपकर निराश हैं। यह स्थिति यह है कि वे अब अपने अधूरे ज्ञान का भी परिचय देकर अपनी ही फजीहत करा रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी ने कहा कि – पुरानी सरकार ने केवल लूटने का काम किया। हमारी सरकार ने किसानों व ग्रामीणों को इतना समृद्ध किया है कि उन्हें किसी भी निःशुक्ल जूते या साइकल की आवश्यकता नहीं है। किसान आज इतने सक्षम है कि वो खुद अपने पैसे से इन चीजो को खरीद सकते हैं।
कुमर्दा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल खान ने कहा कि – हमारे इरादे साफ हैं। हम अपने वायदे पूरा करने पर जोर दे रहे हैं। सरकार ने जिस दिन से काम शुरु किया है उस दिन से जनहितैषी निर्णय लागू किए गए हैं। कई बड़े बदलाव हुए। सरकार ने सीधे आप तक पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश की और उसमें सफल भी हुए। सरकार ने राज्य में विकास को रफ्तार दी है।
इस यात्रा में जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल खान, जिला जेल संदर्शक लालचंद साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देव पन्द्रों, रामसाय उइके, किसान कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी राम, गौतम चुरेन्द्र, विशाल बघेल, संपत साहू, निर्मल साहू, गोपीचंद, पूना राम, मौजी ठाकुर, सरपंच रूपेश साहू, बिसौहा राम, सुरेश मेश्राम, रमेश पिस्दा, जगदीश बघेल, हीरा भंडारी, चिंता राम सहारे, सरपंच चंद्रकला चौरे सहित अन्य शामिल हुए।
0 कभी नहीं थमेगी रफ्तार
विधायक श्रीमती साहू ने इस दौरान ग्राम मोहगांव में शीतला सामुदायिक भवन और पानी टंकी का भूमिपूजन किया। यात्रा जब जोंधरा पहुंची तो यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यहां भी उन्होंने कला मंच और 96 लाख की लागत से तैयार किए जाने वाली पानी टंकी का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि – हमने आज तक आपसे जो वायदे किए हैं वो निभाएं हैं। मैं आप से आज फिर एक वायदा करता हूं कि, खुज्जी विधानसभा में विकास की रफ्तार कभी नहीं थमेगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.