Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 7, 2023

मुंगेली.....कलेक्टर ने जनदर्शन में अधिकारियों को लगाई फटकार आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


मुंगेली.....कलेक्टर ने जनदर्शन में अधिकारियों को लगाई फटकार आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


मुंगेली 07 फरवरी 2023// आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के आमजनों की शिकायतों, समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्याओं के निराकरण में गंभीरता नहीं दिखाने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों का शासन के नियमानुसार निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाना जिला प्रशाासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। इस कार्य में लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनदर्शन में कुल 73 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

              अचानकमार क्षेत्र के ग्राम डंगनिया के पवन, जसवंत राजपूत, कपिल, लल्लूराम, सौनीबाई, लालाराम, रामगोपाल यादव, कल्लू केंवट, भुरवा यादव, बाजूराम ने वन अधिकार पट्टा दिलाने, ग्राम दशरंगपुर की सहोद्रा बाई, कोलिहाडीह के लक्ष्मीन मानिकपुरी, बरबसपुर के सोनमत, संजीता एवं जुगियाबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम औराबांधा के कुंजराम साहू ने नामांतरण कराने, ग्राम बुधवारा के बलदेव नेताम ने जमीन का पट्टा दिलाने, ग्राम बुुचूवाकापा के रवि प्रसाद ने भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम खैरा-सेतगंगा के सिद्धराम ने अभिलेख दुरूस्तीकरण, ग्राम नवरंगपुर के जेठूराम लोनिया ने नामांतरण कराने, ग्राम फरहदा के परदेशी साहू, बरबसपुर के जुगियाबाई एवं ग्राम बरदुली के रानी चेलक ने शौचालय निर्माण हेतु, ठक्करबापा वार्ड के निवासियों ने वार्ड में नजूल भूमि का सीमांकन कराने सहित अन्य लोगों ने आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, बी. आर. ठाकुर एवं श्री नवीन भगत, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 


सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 626085404

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad