Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 22, 2023

अक्षय तृतीया पर माँ महामाया मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 152 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में पूरी व्यवस्था रही निःशुल्क

 रतनपुर.. अक्षय तृतीया पर माँ महामाया मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 152 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में पूरी व्यवस्था रही निःशुल्क



ररनपुर से ताहिर अली की रिपोट



रतनपुर.....प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर मे 22 अप्रैल को निःशुल्क सामूहिक विवाह का पुनीत एवं लोक कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुनीत एवं लोक कल्याणकारी कार्य मे विवाह योग्य युवक एवं युवतियों के 160 जोड़ों ने मंदिर कार्यालय में पहुँचकर अपना पंजीयन कराया था। जिसकी पात्रता की जांच ट्रस्ट के विधिक विभाग द्वारा बड़ी बारीकी से की गई थी।


मंदिर के  मैंनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा ने बताया कि  माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा प्रतिवर्ष अक्षय तृतिया को सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाता है 152 जोड़े में तीन लोग विकलांग थे जिनकी भी विवाह आज ट्रस्ट के द्वारा कराई गई मंदिर प्रबंधन की ओर से सामुहिक विवाह में भाग लेने वाले वर वधू को वैवाहिक परिधान एवं सुहाग का सामान, मंगलसुत्र लाकेट, पचहर बर्तन व श्रृंगार से भरी पेटी उपहार स्वरूप दिये गए।साथ ही इस दौरान मंदिर परिसर में दूल्हा दुल्हन सहित उनके परिजनों के लिए आवास एवं भोजन की भी निःशुल्क ब्यवस्था माँ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की गई।कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं सभी ट्रस्टीगण विशेष रूप से शामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किये। मंदिर परिसर में आचार्य शशि मिश्रा के द्वारा सामूहिक विवाह के लिए वैदिक मंत्र के साथ विवाह संपन्न कराया गया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad