Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 9, 2023

दो सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

 सिवनी मध्यप्रदेश 

दो सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी


            निरंतर तीसरी दिन डटे महासंघ सदस्य 

सी. एन. आई. न्यूज सिवनी/विगत लंबे समय से सेवा नियम अनुसार वेतनमान लागू किये जाने की मांग रहे सहकारी समिति कर्मचारी, मांगे पूरी नहीं होने पर 6 मई से काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर जिले की सहकारी समितियों में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने मुख्यालय में आंदोलन शुरू कर दिया है। सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष बंशीलाल ठाकुर ने बताया कि सेवा नियम अनुसार सहकारी समिति के कर्मचारी को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देकर समतुल्य वेतनमान दिये जाने की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है। उन्होंने कहा सरकार लिखित आश्वासन के बाद मांगे मानने तैयार नहीं है।

दो सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग है जिसमें सभी सहकारी समिति में कार्य वाले कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देकर समतुल्य वेतनमान दिये जाने का आदेश तत्काल लागू करने, निजी उपभोक्ता भंडार, स्वसहायता समूह एवं वन समिति सहित अन्य द्वारा खाकान वितरण पर कमीशन 200 रूपये प्रति क्विंटल लेने सहित अन्य मांगे शामिल है।इन मांगों को लेकर कर्मचारी 6 मई से 18 मई तक मुख्यालय में काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की वजह से ऋण वसूली प्रभावित रहेगी। उल्लेखनीय है कि मांगों को लेकर लंबे समय से सहकारी कर्मचारियों द्वारा शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है लेकिन सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों में अब तक किसी प्रकार के सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हड़ताल से आम जनता उपभोक्ता किसानों को हो रही परेशानी के लिए संगठन ने खेद व्यक्त किया है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad